Kawardha में लगी विकास की झड़ी, आदिवासी समाज से बोले CM भूपेश, आरक्षण की न करें चिंता
CM Bhupesh Baghel प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात के तहत छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के प्रवास पर रहे। इस दौरान सीएम शासकीय महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित आदिवासी समाज सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कवर्धा जिले को 122 करोड़ रुपये के 128 विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने पत्रकार वार्ता के दौरान सवालों का जवाब देते हुए कहा कि सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा , सड़क, सिंचाई परियोजना, पर्यटन और आद्योगिक विकास के लिए कार्य कर रही है।

सीएम ने कहा, आरक्षण के लिए चिंतित न हो समाज
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आदिवासी समाज को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में हमारी सरकार के बनते ही आदिवासियों के हित संरक्षण और उनके उत्थान के लिए लगातार कार्य हो रहे है। उन्होंने स्पष्ट रूप से अवगत कराया कि राज्य में आरक्षण के लाभ से आदिवासी वंचित नहीं होंगे। इसके लिए आदिवासी समाज को किसी भी तरह से चिंतित होने की जरूरत नहीं है। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर सहित आदिवासी समाज के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

122 करोड़ रुपए के विकास कार्य का लोकार्पण और भूमिपूजन
मुख्यमंत्री ने जिला मुख्यालय कवर्धा के विश्राम गृह में आयोजित लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 122 करोड़ 4 लाख रूपए के 128 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इन लोकापर्ण और भूमिपूजन कार्यो में 2830.61 लाख रूपए की लागत से 24 कार्यो का लोकार्पण और 9373.74 लाख रूपए की लागत से 104 कार्यो का भूमिपूजन के कार्य शामिल है। इसके साथ ही सीएम ने कवर्धा विधानसभा में 1करोड़ 21 लाख रूपए की लागत से विकासखंड बोड़ला के सारंगपुरकला में हायर सेकंडरी स्कूल का निर्माण, 2 करोड़ 36 लाख रूपए के लागत से बोड़ला में शासकीय ITI भवन का निर्माण कार्य समेत 20 से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

छत्तीसगढ़ में विकास की असीम सम्भावनाएं : सीएम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कवर्धा के सर्किट हाउस में पत्रकारों से भेंट-मुलाकात कर राज्य शासन की प्रदेश व्यापी भेंट-मुलाकात की जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में विकास और समृद्धि की असीम संभावनाएं है। छत्तीसगढ़ की मूल संस्कृति, रिति-रिवाज, परम्पराओं और संस्कारों को सहेजकर आगे बढ़ाते हुए प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई परियोजना, औद्योगिक विकास और पर्यटन के क्षेत्र में और काम कर रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, सहित राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारी एस भारतीदासन, कलेक्टर जनमेजय महोबे, एसपी डॉ लाल उमेंद सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।

आम जनता के लिए परिवहन सुविधा केन्द्र की शुरुआत
मुख्यमंत्री ने बताया कि शिक्षित युवाओं को रोजगार दिलाने के साथ ही आम जनता को परिवहन विभाग से संबंधित सेवाएं आसानी से घर के निकट उपलब्ध हो रही हैं। परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा लर्निंग लायसेंस बनाए जाने के लिए कबीरधाम जिला अंतर्गत 14 परिवहन सुविधा केन्द्रों में आम जनता अपने सुविधा अनुरूप किसी भी नजदीकी परिवहन सुविधा केन्द्र में जाकर निर्धारित शुल्क के साथ लर्निंग लायसेंस बनवा सकते है, उन्हें परिवहन कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। साथ ही परिवहन विभाग की अन्य सभी सेवाओं के लिए ऑनलाईन आवेदन भी कर सकते है।












Click it and Unblock the Notifications