Durg: पतंग की मांझे से कटी, बच्चे के गले की नस, पिता ने बच्चों के परिजनो से की मार्मिक अपील
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 5 साल का बच्चा पतंग के मांझे से बुरी तरह घायल हो गया। बच्चे का इलाज भिलाई के निजी अस्पताल में किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में आज एक बड़ा हादसा हो गया। पतंग के मांझे से एक 5 साल बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। बच्चा अपने पिता विकास जैन के साथ स्कूटी पर बैठकर बाजार जा रहा था। लेकिन सड़क पर पतंग चला रहे बच्चों की लापरवाही से मांझा स्कूटी पर बैठे बच्चे के गले में फंस गया, जिससे बच्चा घायल हो गया।

पिता ने तुरन्त पहुंचाया अस्पताल
बच्चे के गले के पास मांझे से एक शार्प कट लगा जिसके बाद बहुत तेजी से खून बहने लगा, जिसके बाद पिता विकास जैन ने आनन फानन में बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने घायल बच्चे को ऑक्सीजन स्पोर्ट में रखा और फिर सर्जरी शुरू की तब जाकर बच्चे की जान बच सकी। फिलहाल बच्चे की हालत स्थिर बनी हुई है।
Recommended Video

यह भी पढ़ें.. छत्तीसगढ़ में खपाई जा रही MP की शराब, 30 लाख का अवैध शराब बरामद, दो साल से हो रही थी सप्लाई
कट गई थी गले की नस, सर्जरी कर बचाई जान
नेहरू नगर भिलाई के निजी हॉस्पिटल के एनेस्थेटिक डॉ. निशांत बघेल ने बताया कि बच्चे की हालत गम्भीर थी। हार्ट से मष्तिष्क को खून का पहुंचने वाले गले में जुगलर वैन कट जाने के कारण लगातार गले से खून बह रहा था। जैसे ही बच्चा अस्पताल पहुंचा सबसे पहले वेंटिलेटर से बच्चे को सांस देने का इंतजाम किया। जिसके बाद डॉक्टरों की टीम ने कटे हुए नस की सर्जरी कर नस को जोड़ा। तब बच्चे की जान बचाई जा सकी।
पिता ने की अपील सड़कों पर न चलाएं पतंग
इस घटना के बाद बच्चे के परिजन परेशान हो गए। ऑपरेशन होने के दौरान पिता माता का रो रो कर बुरा हाल रहा। बच्चे की सही सलामत होने पर परिजनों ने राहत को सांस ली। जिसके बाद पिता विकास जैन ने शहर के आम नागरिकों से बच्चों को सड़क किनारे व भीड़ वाले जगह पतंग उड़ाने से मना करने अपील की है। मकर संक्रांति के पर्व पर बाजारों में सामान्य मांझे भी मिलते हैं उसका उपयोग करें।
पतंगबाजी में पेंच लड़ाने होता है शार्प मांझे का इस्तेमाल
दरअसल बाजरों में बिकने वाले मांझे बहुत ही शार्प होतें है जिससे कटने की संभावना रहती है। इनमें पतंगबाजी में पेंच लड़ाने के लिए बारीक शीशे के लेयर चढ़ाया जाता है। इस मांझे से पेंच लड़ाते वक्त दूसरे की पतंग के कटने की संभावना अधिकतम रहती है। लेकिन अधिकतम मांझे से हाथ कटने की घटनाएं सामने आती है। जो बच्चों केलिए घातक है।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 5 साल का बच्चा पतंग के मांझे से बुरी तरह घायल हो गया। बच्चे का इलाज भिलाई के निजी अस्पताल में किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications