Durg University ने महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित कोर्स किया लांच, 500 रुपए होगी फीस

Hemchand Yadav Univresity Durg में छात्रों को अब एक नया कोर्स करने का मौका मिलेगा। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में स्थित स्व. हेमचन्द यादव विश्विद्यालय ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन और संघर्षों पर सर्टिफिकेट कोर्स की शुरुआत की गई है। इस कोर्स के लिए 100 सीटें तय की गई हैं। खास बात यह है कि इस कोर्स को करने के के लिए आम नागरिकों और छात्रों के साथ साथ प्राचार्य और प्राध्यापक भी प्रवेश ले रहे हैं ।

गांधी जी के जीवन मूल्यों पर होगा व्याख्यान

गांधी जी के जीवन मूल्यों पर होगा व्याख्यान

इस कोर्स में महात्मा गांधी से संबंधित जानकारियां व्याख्यान के माध्यम से देने के लिए महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र के प्राध्यापक डॉ. गोपाल कृष्ण ठाकुर एवं डॉ. सूर्यप्रकाश पांडेय, डॉ. ठाकुर गांधी जी के जीवन पर तथा डॉ. पांडेय 'गांधीजी के सिद्धांत एवं मूल्यों' की चर्चा करेंगे। इसी प्तरह सेन्टर फॉर सोशल साइंस रिसर्च गुजरात के डॉ. किरण देसाई 'गांधी जी एवं हाशिए के लोग' विषय पर व्याख्यान देंगे। इनके साथ ही छत्तीसगढ़ अंचल के प्रसिद्ध रचनाकार विनोद साव ने भी आमंत्रित व्याख्यान की स्वीकृति दी है। गांधीवादी शिक्षकों से संपर्क कर रहे हैं।

छात्रों के साथ- साथ प्राचार्य और प्रोफेसर भी करेंगे कोर्स

छात्रों के साथ- साथ प्राचार्य और प्रोफेसर भी करेंगे कोर्स

गांधी जयंती के दिन इस कोर्स की शुरुआत की गई है। इस कोर्स के लिए शोधार्थी छात्र-छात्राएं, सेवानिवृत्त कर्मचारीयों के साथ साथ महाविद्यालयों व स्कूलों के प्राचार्य और प्राध्यापक स्तर के प्रतिभागियों ने किया आवेदन किया है। स्व हेमचन्द यादव यूनिवर्सिटी दुर्ग के डीन डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि गांधी जी के जीवन और विचारों पर केन्द्रित सर्टिफिकेट कोर्स में बड़ी संख्या में प्रतिभागी प्रवेश ले रहे हैं। इनमें कुछ प्राचार्य हैं तो कुछ महाविद्यालयों में बतौर प्रोफेसर अध्ययन और अध्यापन कर रहे हैं।

कोर्स के लिए निर्धारित की गई है 100 सीटें

कोर्स के लिए निर्धारित की गई है 100 सीटें

इस एक माह के कोर्स के लिए फिलहाल विश्वविद्यालय ने सौ सीटें तय की हैं। प्रतिभागियों की संख्या बढ़ने पर सीटों की संख्या बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। कोर्स का शुल्क 500 रुपए तय किया गया है। यह कोर्स ऑनलाइन और ऑफलाइन होगा। इस कोर्स के लिए प्रत्येक शनिवार व रविवार को 3 से 5 बजे तक व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। जिसमें उन्हें भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी का योगदान, महात्मा गांधी के सिद्धांत और नैतिक मूल्य, नायकों के नायक बापू,माहत्मा गांधी तथा अल्पसंख्यक, जैसे विषयों की जानकारी दी जाएगी। इस कोर्स को एक प्रोजेक्ट वर्क, प्रजेंटेशन व लिखित परीक्षा के माध्यम से इस कोर्स को पूरा किया जाएगा।

अज्ञात सेनानियों पर आधारित कोर्स भी संचालित

अज्ञात सेनानियों पर आधारित कोर्स भी संचालित

दरअसल इससे पहले भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के अज्ञात नायक विषय में सर्टिफिकेट कोर्स की शुरुआत की गई थी जिसके लिए लगभग् 150 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया था। पाठ्यक्रम में 10 प्राचार्य, 12 स्कूलों के व्याख्याता तथा 75 प्राध्यापक, 33 शोधार्थी एवं छात्र शामिल हुए। इस कोर्स में 3 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार सदस्यों ने भी भाग लिया।अज्ञात सेनानियों पर हुए सर्टिफिकेट कोर्स में साइंस कॉलेज की समाज शास्त्र विभाग से डॉ. सपना सारस्वत 94 फीसदी अंक के साथ प्रथम रहीं। कुलपति डॉ. अरुणा पल्टा के हाथों उन्हें स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+