दुर्ग: सरपंच पति की हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार , मंत्री के करीबी की आमनेर नदी में मिली थी लाश
दुर्ग जिले के धमधा ब्लाक में डोडकी व शिवकोकड़ी गांव की सरपंच बीना बाई निषाद के पति कौशल निषाद की लाश आमानेर नदी में मिली। मृतक कौशल निषाद, कृषि मंंत्री रविंद्र चौबे के करीबी बताया जा रहा है।
दुर्ग, 04 अगस्त। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के धमधा ब्लाक में डोडकी व शिवकोकड़ी गांव की सरपंच बीना बाई निषाद के पति कौशल निषाद की लाश आमानेर नदी में मिली। मृतक कौशल निषाद को कृषि मंंत्री रविंद्र चौबे के बताया जा रहा है। लिटिया सेमरिया चौकी पुलिस ने आरोपी तामेश्वर पटेल को गिरफ्तार कर लिया है ।

घटना के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज
धमधा में हुई इस घटना के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई है। क्योंकि मंत्री रवींद्र चौबे के करीबी सरपंच का पति था। सरपंच पति के शव को गोताखोरों ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला है। जांच करने पर मृतक के शरीर पर चोट व घसीटने के निशान मिले हैं। ऐसे में आशंका है कि उसकी हत्या की गई है।

सरपंच पति की हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार
सरपंच पति की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी रामेश्वर पटेल को गिरफ्तार कर लिया है आरोपी ने हत्या का कारण अपने घर के समीप किए गए अतिक्रमण को बताया. दरअसल पंचायत द्वारा आरोपी तामेश्वर पटेल को बार-बार नोटिस दिया जा रहा था। जिसके कारण व गुस्से में आकर सरपंच पति कौशल निषाद की हत्या कर दी।
आरोपी ने इस तरह की हत्या
दरअसल अवैध कब्जे को लेकर बार-बार नोटिस मिलने से परेशान और सरपंच पति द्वारा बार बार गुंडा कहे जाने से आहत होकर आरोपी तामेश्वर पटेल ने नदी में नहाने गए, कौशल निषाद से मारपीट की। इस दौरान उसने गला दबाकर हत्या कर दिया। वही नदी में लाश को डूबाकर ग्राम भाठा कोकड़ी होते हुए फरार हो गया।
नहाने निकला था मृतक कौशल निषाद
लिटिया-सेमेरिया चौकी प्रभारी सोमेश सिंह ने बताया कि ग्राम डोड़की व शिवकोकड़ी की सरपंच बीनाबाई निषाद के पति कौशल निषाद (55वर्ष) की लाश मिली है। कौशल निषाद सुबह 9 बजे घर से नहाने के लिए निकला था। जब वह दोपहर 12 बजे तक घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने खोजबीन शुरु की। जब लोग नदी के किनारे गए तो देखा कि उसका कपड़ा और चप्पल नदी किनारे पड़ा हुआ है। घरवालों ने नदी के आसपास काफी खोजा, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। कौशल के न मिलने से घरवाले काफी परेशान हो गए। उन्होंने गांव वालों और पुलिस को घटना की जानकारी दी।












Click it and Unblock the Notifications