छत्तीसगढ़ः दुर्ग जिले में 13 साल की बच्ची से 6 लोगों ने किया गैंगरेप, 5 आरोपित नाबालिग

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। यह घटना बीते गुरुवार की है। पीड़िता तालाब में नहाने जा रही थी। इसी दौरान परिचित का एक लड़का उसे अपने घर बुलाकर ले गया, जहां पहले से ही सभी आरोपित मौजूद थे। आरोपितों की धमकी के चलते किशोरी ने अगले दिन परिजनों को गैंगरेप की घटना की जानकारी दी। इसके बाद शुक्रवार की शाम को FIR दर्ज कराई गई है। पुलिस ने 5 नाबालिग सहित 6 आरोपितों को पकड़ा है।

Durg misdeed with minor girl all accussed arrested

पीड़िता के माता-पिता मजदूरी और खदान में काम करते हैं। वह प्रतिदिन की तरह 25 फरवरी को भी खदान में काम करने चले गए थे। घर में किशोरी अपने दो छोटे भाइयों के साथ घर में रहती थी। घटना के दिन किशोरी अपने दो भाइयों को छोड़कर दोपहर के करीब 12 बजे तालाब में नहाने के लिए घर से निकली थी। इस दौरान वहीं पास में रहने वाले एक परिचित नाबालिग ने उसे घर में झाड़ू लगाने के लिए बुलाया। घर में पहले से ही राजकुमार यादव सहित अन्य आरोपित मौजूद थे।

आरोपितों ने किशोरी से रेप किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। भय के चलते किशोरी पहले तो चुप हो हई लेकिन तकलीफ बढ़ने पर उसने शुक्रवार को माता-पिता से घटना के बारे में कहा। पुलिस ने इस मामले में 34 वर्षीय रजकुमार सहित अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+