दुर्ग: BJP के चक्काजाम से हुई असुविधा, नागरिकों की शिकायत पर थाने में FIR दर्ज

युवक का कहना है कि चक्काजाम की वजह से दोस्त को समय पर इलाज नहीं मिल पाया, इसलिए चक्काजाम करने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मामले पुलिस ने धारा 147 और 341 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

छत्तीसगढ़ के बस्तर में माओवादियों द्वारा बीजेपी के 4 नेताओं की हत्या करने के विरोध में शुक्रवार को भाजपा ने प्रदेशभर में 400 से अधिक स्थानों पर चक्काजाम किया था। दुर्ग जिले में में आयोजित चक्काजाम के विरोध में एक आईटीआई छात्र ने पुरानी भिलाई थाना और एक वाहन चालक ने कोतवाली थाने में 2 दर्जन से अधिक बीजपी नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

bjp chakkajam durg
मिली जानकारी के मुताबिक इंदिरापारा इलाके के रहने वाले 22 साल के आईटीआई छात्र राहुल सावने पूर्व पालिका अध्यक्ष सीता साहू के पति और बीजेपी नेता प्रेम लाल साहू समेत पूर्व पालिका अध्यक्ष फिरोज फारुकी, भाजपा नेता दिलीप पटेल, तुलसी ध्रुव और उनके अन्य साथियों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है।

युवक ने आरोप लगाया कि शुक्रवार दोपहर 3 बजे पेट दर्द की शिकायत के बाद वह मोटरसाइकिल से अपने मित्र अनुराग को अस्पताल ले जा रहा था,लेकिन सिरसा गेट के निकट पहुंचा,जहां भाजपा नेता प्रेमलाल साहू, सुषमा जेठानी, फिरोज फारुकी, दिलीप पटेल और तुलसी ध्रुव और अन्य लोग बीच रोड में चक्काजाम हुए थे,जिसकी वजह से वहां काफी लंबा जाम लग गया था।

युवक का कहना है कि चक्काजाम की वजह से दोस्त को समय पर इलाज नहीं मिल पाया, इसलिए चक्काजाम करने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मामले पुलिस ने धारा 147 और 341 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं दुर्ग में रहने वाले वाहन चालक श्रवण कुमार नागरे ने भी बीजेपी नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। श्रवण की शिकायत पर पुलिस ने दुर्ग बीजेपी जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा सहित रितेश साहू, रजनी श्रीवास्तव, सुनील साहू, नीरज पांडे, अमित पटेल ,हिमांशु सिंह, शरद अग्रवाल, राजा खोखर, विजय ताम्रकार, बंटी चौहान, प्रांजल उमरे कसारिडीह, नीलेश अग्रवाल, गजेंद्र यादव, अहमद अली, सुरेंद्र कौशिक, जितेंद्र वर्मा, मनोज सोनी, और महेश जैन सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के तमाम बड़े शहरों में BJP ने किया चक्काजाम, कांग्रेस ने बताया बेशर्मी का नमूना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+