छत्तीसगढ़ के तमाम बड़े शहरों में BJP ने किया चक्काजाम, कांग्रेस ने बताया बेशर्मी का नमूना
नक्सलियों द्वारा 4 भाजपा नेताओं की हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के 78 विधानसभा क्षेत्रों में चक्काजाम किया।भाजपा के चक्काजाम को कांग्रेस ने बेशर्मी और अवसरवादिता का नमूना बताया है।
BJP Protest Chhattisgarh: भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के 78 विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 400 स्थानों पर जबरदस्त चक्काजाम आंदोलन कर कांग्रेस सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। भाजपा का यह प्रदर्शन बस्तर में नक्सलियों द्वारा 4 भाजपा नेताओं की हत्या के विरोध और छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध के मुद्दे पर था। इस राज्य स्तरीय आंदोलन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित सभी सांसदों, विधायकों एवं वरिष्ठ नेताओं ने किया।

भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के 78 विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 400 स्थानों पर जबरदस्त चक्काजाम आंदोलन कर कांग्रेस सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। भाजपा का यह प्रदर्शन बस्तर में नक्सलियों द्वारा 4 भाजपा नेताओं की हत्या के विरोध और छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध के मुद्दे पर था। इस राज्य स्तरीय आंदोलन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित सभी सांसदों, विधायकों एवं वरिष्ठ नेताओं ने किया।
Recommended Video
छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने राजधनी रायपुर स्थित शंकर नगर चौक पर चक्का जाम आंदोलन का नेतृत्व करते हुए कहा कि भूपेश बघेल सरकार का षड्यंत्र उजागर होने लगा है। नक्सलियों द्वारा सुनियोजित तरीके से भाजपा नेताओं की हत्या और छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध का विरोध जरूरी है। आज का चक्काजाम कांग्रेस की बदनियती के खिलाफ जनहुंकार है। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में जब जब कांग्रेस की सरकार आई है, राजनीतिक हत्याओं का दौर चला है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश भर में जनता हमें समर्थन दे रही है। शांत छत्तीसगढ़ की स्थापना के लिए जनता भागीदारी कर रही है।
वहीं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने चक्काजाम आंदोलन में रायपुर के फाफाडीह में भाग लेकर अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस सरकार साजिश के तहत हमारे नेताओं की सुरक्षा घटा रही है। हम आज प्रदेश भर में चक्काजाम आंदोलन इसलिए कर रहे हैं कि लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ जागरूकता आये। कांग्रेस सरकार ने विषय से ध्यान भटकाने के लिए एनआईए जांच के लिए पत्र लिखा है। उन्हें एनआईए पर भरोसा है तो झीरम जांच का विरोध क्यों करते हैं। भाजपा के पदाधिकारियों की हत्या सीधे तौर पर साजिश है और एक माह में हमारे 4 साथियों की हत्या इसी साजिश का परिणाम है।
इधर भाजपा के चक्काजाम को कांग्रेस ने बेशर्मी और अवसरवादिता का नमूना बताया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बयान जारी करके कहा कि 15 सालो तक नक्सलवाद को बढ़ावा देने वाले नक्सलवादी घटना पर चक्का जाम करने की नौटंकी कर रहे है। दलगत आधार पर सुरक्षा देना और सुरक्षा हटाना भाजपा की मानसिकता रही है। कांग्रेस पार्टी के लिये हर नागरिक की सुरक्षा देना और हर नागरिक का जीवन अनमोल है। भाजपा की तरह कांग्रेस दोहरी मानसिकता से काम नहीं करती।
शुक्ला ने आगे कहा कि भाजपा की सरकार ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को सुरक्षा नहीं दिया था। जिसके कारण कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की पूरी पीढ़ी की हत्या हो गयी थी। भाजपा के शासनकाल में 15 साल में 118 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं नेताओं की हत्या हुई थी। तब भाजपा की संवेदनशीलता अैर नैतिकता कहा गयी थी। भाजपा नेताओं की हत्या निन्दनीय है। लेकिन भाजपा का अपने ही नेताओं की लाश पर राजनीति करना घृणित है।
यह भी पढ़ें NIA करेगी बस्तर में BJP नेताओं की हत्या की जांच? छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक ने लिखा एनआईए को पत्र












Click it and Unblock the Notifications