Durg: पति ने कहा, बदसूरत तो पत्नी ने दे दी ऐसी सजा, की हर कोई रह गया हैरान, जानिए पूरा मामला
दुर्ग, 27 सितम्बर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक महिला को उसके पति ने बदसूरत और काली (blacky) कह दिया। तो महिला ने अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। महिला अपने रंग पर किये गए कमेंट्स से इतना खतरनाक कदम उठा लेगी पति ने सोंचा भी नही था। इतना ही नहीं महिला ने अपने नींद में सो रहे पति की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नही पत्नी रात भर कमरे में सोई रही।

महिला ने बेरहमी से की पति की हत्या
अमलेश्वर इलाके में इस घटना के बाद सनसनी फैल गई। क्योंकि एक महिला ने अपने पति की बड़ी बेरहमी से हत्या की थी। महिला ने बड़ी चालाकी से पति की गला रेतकर हत्या की। महिला का गुस्सा इतने में शांत नहीं हुआ तो उसने पति का प्राइवेट पार्ट भी काट दिया। इसके बाद रातभर उसके साथ कमरे में ही सोती रही। और सुबह 6 बजे रोती हुई घर से बाहर निकली और शोर मचाने लगी, किसी ने उसके पति की हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

अमलेश्वर के कापसी गांव की घटना
यह घटना अमलेश्वर थाना अंतर्गत कापसी गांव की है। एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि सोमवार सुबह अमलेश्वर पुलिस को सूचना मिली थी कि अमलेश्वर थाना क्षेत्र के कापसी में किसी ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि वहां 40 वर्षीय मृतक अनंत सोनवानी का शव पड़ा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की जिसके बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया।

महिला ने पुलिस को और ग्रामीणों को किया गुमराह
महिला ने अपने पति से बदला लेने के लिए साजिश रची थी लेकिन वह उसमें सफल नही हो सकी। महिला ने अपने पति की हत्या के बाद घर से रोती हुई निकली और गांव वालों को बताने लगी कि किसी ने उसके पति की हत्या कर दी है। इसके साथ साथ महिला ने पुलिस को बताया कि रात में वह कुछ समय के लिए कमरे से बाहर गई थी। जब लौटी तो देखा पति कमरे में मरा हुआ पड़ा है। वहीं अनंत के बेटे ने बताया कि उसकी सौतेली मां संगीता ने सुबह 6 बजे रोते हुए सबको बता रही थी कि पिताजी की किसी ने हत्या कर दी है।

पुलिस ने दिखाई सख्ती, संगीता ने कबूला अपना गुनाह
पुलिस ने पूरी घटना में अनन्त की पत्नी से संदेह के आधार पर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि शादी के बाद से ही अनंत उससे मारपीट करता था। वह उसे काली होने और लड़के जैसा दिखने का ताना मारता था। इसके चलते उसने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 302 और 201 के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया। दरअसल अनंत सोनवानी की पहली पत्नी की दो साल पहले मौत हो गई थी। इसके 6 महीने बाद उसने संगीता से दूसरी शादी की। अनंत को पहली पत्नी से 12 साल बेटा हर्ष है। संगीता से भी उसके एक चार माह की बेटी है।

घटना की रात हुआ पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पत्नी संगीता ने अनंत के पुत्र हर्ष को मोबाइल फोन मांगा कि उसे फिल्म देखना है। लेकिन हर्ष ने नहीं दिया। इसी को लेकर सौतेली मां और बेटे में विवाद शुरू हो रहा था। संगीता ने हर्ष को थप्पड़ मार दिया। पुत्र को मारता देख अनंत से गालियां दी। पति पत्नी में विवाद काफी बढ़ गया। उसी दौरान अनंत ने संगीता को ताने मारते हुए बदसूरत और मर्दों जैसा दिखने वाली कहा। इससे चिढ़कर संगीता ने पति की हत्या करने की ठान ली और रात में सोते हुए उसका गला रेत दिया।












Click it and Unblock the Notifications