दुर्ग: गालीबाज महिला अपर कलेक्टर का हाईवोल्टेज ड्रामा, मैडम ने टीआई का ही कराया एल्को टेस्ट,जानिए पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाने में बीती रात को जमकर बवाल हुआ। बवाल करने वाले कोई और नहीं बल्कि सरगुजा की महिला अपर कलेक्टर व उनके रिश्तेदार थे।

दुर्ग,05 अगस्त। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाने में बीती रात को जमकर बवाल हुआ। बवाल करने वाले कोई और नहीं बल्कि सरगुजा की महिला अपर कलेक्टर व उनके रिश्तेदार थे। महिला अपर कलेक्टर के भाई व भांजे को अमलेश्वर पुलिस ने आधी रात जांच के लिए रोका तो इस बात मैडम इस तरह बिफर पड़ीं की, पुलिस कर्मियों का ही एल्कोटेस्ट व ब्लडप्रेशर चेक करवा डाला।

tanuja salam
ONE INDIA HINDI
tanuja salam

जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल देर रात महिला अपर कलेक्टर की गाड़ी से भाई व भांजा अमलेश्वर थाना क्षेत्र से गुजर रहे थे। आधी रात चेकिंग के दौरान प्रभारी व उनकी टीम ने अपर कलेक्टर की गाड़ी देखकर जांच के लिए रोका। इस गाड़ी में मैडम अपर करलेक्टर मौजूद नहीं थी। इसलिए पुलिस ने समझाइस दी कि इस तरह गाड़ी में नही घूम सकते इस प्लेट को ढक लीजिए। इस बात पर विवाद शुरू हुआ।देर रात महिला अपर कलेक्टर के थाने पहुंची। वहीं आधी रात को दुर्ग जिले के पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी समेत तहसीलदार मेडिकल स्टाफ थाने पहुंचे, फिर टीआई समेत स्टाफ का मेडिकल टेस्ट कराया गया ।

tanuja salam-2

अपर कलेक्टर ने पुलिस का ही नपवा दिया एल्कोहल व बीपी
इस बात की जानकरी सरगुजा की अपर कलेक्टर तनुजा सलाम को लगी इसी बात को लेकर थाने में विवाद हुआ है।
देर रात महिला अपर कलेक्टर के थाने पहुंची। वहीं आधी रात को दुर्ग जिले के पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी समेत तहसीलदार मेडिकल स्टाफ थाने पहुंचे फिर टीआई समेत स्टाफ का कराया गया मेडिकल।
एल्को टेस्ट के बाद आरोप निकला झूठा
देर रात पहुंची महिला अपर कलेक्टर ने पुलिस पर नशे में होने का आरोप लगाया था। जिसके बाद एल्को टेस्ट के लिए पहुंची मेडिकल टीम ने थाने के स्टाफ व टीआई का एल्को टेस्ट व ब्लड प्रेशर की जांच की। जांच में कहीं भी अल्कोहल की मात्रा एल्कोमीटर के द्वारा ट्रेस नहीं की गई। जिसके बाद महिला अपर कलेक्टर कारो झूठा साबित हुआ। इसके बाद महिला अपर नरम पड़ गई।

सरगुजा में कर्मचारियों पर किया था अमर्यादित शब्दो का प्रयोग

दरअसल ये वही महिला अपर कलेक्टर तनुजा सलाम है जो उस वक्त सुर्खियों में आई थी जब सरगुजा के नर्मदापुर में एक आत्मानंद स्कूल के छात्र की सूची में एक बच्चे का नाम दोबारा आने पर नाराजगी दिखाते हुए किसी कर्मचारी पर अमर्यादित भाषा का ही प्रयोग किया था। इसका वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था। इसके बाद मैडम को सफाई देनी पड़ी थी

अपर कलेक्टर ने लगाया आरोप
महिला अपर कलेक्टर तनुजा सलाम ने भाईयों के साथ टीआई राजेन्द्र यादव द्वारा नशे में मारपीट धक्कामुक्की और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाया है। सरगुजा में पदस्थ महिला अपर कलेक्टर तनुजा सलाम के भाई प्रणय सलाम के साथ दवाई लेने जाने के दौरान थाने के बाहर चेकिंग कर रहे टीआई पर नशे में बदतमीजी करने का आरोप लगाया है। इस बात को लेकर महिला अपर कलेक्टर आईजी दुर्ग व एसपी दुर्ग से आज करेंगी शिकायत।
एसपी ने प्रेस रिलीज कर पुलिस को बताया सही
दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने प्रेस रिलीज जारी कर टीआई और स्टाफ को निर्दोष बताया है। दुर्ग पुलिस अधीक्षक की ओर से बताया गया है कि 3 अगस्त 2022 की रात्रि रायपुर से आने वाली गाड़ियों की चेकिंग करने पॉइंट पर थाना अमलेश्वर के सामने निरीक्षक राजेंद्र यादव उपनिरीक्षक विजय मिश्रा उप निरीक्षक सीदार व अन्य दो स्टाफ चेकिंग ड्यूटी पर थे। महादेव घाट की ओर एक सफेद रंग की कार जा रही थी। जिसे रोका गया और कहां जा रहे है पूछने पर घूमने जा रहे हैं। बाद में केक लाने जा रहे हैं, यह कहा गया। गाड़ी में सामने अपर कलेक्टर लिखा था। जिसके बाद गाड़ी की तलाशी व पूछताछ की गई। पुलिस ने अपनी ड्यूटी की इसमें कोई जवान दोषी नही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+