दुर्ग: रस्तोगी कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज, हॉस्टल किया सील, फूड पॉइजनिंग से मौत का मामला
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भिलाई स्थित रस्तोगी नर्सिंग कॉलेज की 39 छात्राओं के फुड पॉइज़निंग का शिकार होने व एक छात्रा की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
दुर्ग, 03 अगस्त। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भिलाई स्थित रस्तोगी नर्सिंग कॉलेज की 39 छात्राओं के फुड पॉइज़निंग का शिकार होने व एक छात्रा की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज करवाई है। कॉलेज के डायरेक्टर शशांक रस्तोगी सहित होस्टल प्रभारी माणिक लाल राठौर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट देर दर्ज कराते हुए सीएमएचओ दुर्ग ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

39 छात्राएं हुई फूड पॉइज़निंग का शिकार, एक की मौत
दरअसल दुर्ग जिले के मॉडल टाउन भिलाई स्थित रस्तोगी नर्सिंग कॉलेज में फूड प्वाइजनिंग का बड़ा मामला सामने आया है। एक निजी नर्सिंग कॉलेज में स्किल डेवलपमेंट की 39 से अधिक छात्राएं फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गई हैं। इनमें से बालोद निवासी एक छात्रा की मौत भी हो गई। जिसके बाद यह पुरा मामला दो दिन पुर्व ही जिला प्रशासन के संज्ञान में आया कि सप्ताहभर के भीतर एक एक कर रस्तोगी कॉलेज की 39 छात्राएं फुड पॉइज़निंग की शिकायत के बाद अस्पताल में एडमिट हुई हैं। वहीं एक छात्रा की मौत होने पर जिले में हड़कम्प मच गया।

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ एफआईआर
वहीं मृतका के पिता की शिकायत छात्रााओं के बयान और प्रशासन द्वारा गठित 7 सदस्यीय जांच टीम की रिपोर्ट के बाद कॉलेज के डायरेक्टर शशांक रस्तोगी सहित होस्टल प्रभारी माणिक लाल राठौर के खिलाफ धारा 269 ,270 ,337 ,304 A के तहत स्मृति नगर चौकी में एफआईआर दर्ज हुई है।

स्किल डेवलपमेंट योजना में भी गोलमाल
दुर्ग के रस्तोगी नर्सिंग कॉलेज ने भारत सरकार द्वारा संचालित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयूजीकेवाई) के तहत बालोद व अन्य जिले के युवाओं को हुनरमंद बनाने के का काम लिया है। लेकिन सेंटर नेहरू नगर में संचालित किया जा रहा है। नर्सिंग कॉलेज प्रबंधन द्वारा संचालित जिस स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट में फूड पॉइज़निंग से 39 से अधिक छात्र बीमार हैं। वहां बालोद, बस्तर के साथ ही झारखंड व बिहार के भी स्टूडेंट होने की जानकारी मिली है।

निगम ने दिया नोटिस, हॉस्टल कराया बंद
प्रोग्राम संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही भिलाई निगम प्रशासन ने स्मृति नगर में संस्था द्वारा संचालित सभी हॉस्टल बंद करा दिया है। इस संदर्भ में निजी आवास को हॉस्टल में तब्दील करने वाले मकान मालिक व प्रोग्राम संचालक को हॉस्टल बंद करने नोटिस थमा दी गई। नोटिस मिलते ही संचालक ने वहां रह रहे स्टूडेंट को शिफ्ट कराना शुरू कर दिया। देर रात तक शिफ्टिंग की यह प्रक्रिया जारी रही।












Click it and Unblock the Notifications