DURG कमिश्नर कावरे ने RTO ऑफिस में दी दबिश, कर्मचारियों में मचा हड़कंप, जानिए पूरा मामला

Chhattidgarh के Durg जिले के सरकारी दफ्तरों में उस समय हड़कंप मच गया। जब दुर्ग संभागायुक्त ने अचानक दबिश दी। मुख्यमंत्री के DM-SP कॉन्फ्रेंस के बाद संभागायुक्त ने अधिकारी, कर्मचारियों को आम जनता से जुड़े प्रकरणो को शीघ्रता से निपटाने के निर्देश दिये थे। आज संभागायुक्त महादेव कावरे स्वयं इसका निरीक्षण करने निकले। जहां बहुत से अधिकारी कर्मचारियों की लापरवाही देख कमिश्नर ने सभी को शो-कॉस नोटिस जारी कर दिया।

durg collector

दुर्ग के इन दफ्तरों में पहुंचे संभागायुक्त, कर्मचारी मिले नदारद
दरअसल आज सुबह दुर्ग जिला कलेक्ट्रेट में कार्यालय खुलने के समय सुबह 10 बजे ही वाणिज्य कर विभाग के दफ्तर पहुंचे कमिश्नर ने देखा कि यहां बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित थे। जिसके बाद सर्किल 1, 2, और 3 का निरीक्षण किया यहां भी कर्मचारी नदारद मिले। इसके बाद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और आरटीओ दफ्तर पहुंचे जहां सँभागायुक्त को देख कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। यहां कमिश्नर कावरे ने कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी।
इन विभागों में कर्मचारी मिले अनुपस्थित, वेतन काटने के दिये निर्देश
सँभागायुक्त महादेव कावरे के निरीक्षण के दौरान वाणिज्यकर विभाग के सर्किल 1 कार्यालय में 20, सर्किल 2 में 22 एवं सर्किल 3 में 8 कर्मचारी एवं सर्किल 4 में 18 अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए आधे दिवस का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के संभागीय कार्यालय के निरीक्षण के दौरान 06, एवं आरटीओ कार्यालय में 04 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
कमिश्नर ने दिए निर्देश, जनता से जुड़े कार्यों में न हो देरी
संभागायुक्त ने सभी कर्मचारियों के टेबल पर नाम प्लेट आवश्यक रूप से रखे जाने के निर्देश दिए। कमिश्नर कावरे ने अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्यवाही करते हुए, सभी कर्मचारियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए। कावरे ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत विभागीय सेवाओं एवं प्राप्त आवेदनों पर की जा रही कार्यवाही का अवलोकन किया। वहीं सरकार की योजनाओं के माध्यम से जनता को लाभ पहुंचाने वाले कार्यो को नहीं रोकने के निर्देश दिए।

RTO कार्यालय में मची अफरा-तफरी, 4 कर्मचारियों पर लिया एक्शन

संभागायुक्त कावरे जैसे ही परिवहन कार्यालय दुर्ग निरीक्षण के लिए पहुंचे उस समय उपस्थित कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। कमिश्नर को अचानक देख अधिकारी सहित कर्माचारी सकते में आ गए, यहां 4 कर्मचारी अनुपस्थित मिले जिन पर तत्काल कार्यवाही की गई। संभागायुक्त ने लायसेंस बनाने हेतु निर्धारित काउंटर में कार्यरत कर्मचारियों के भी नेम प्लेट भी आवश्यक रूप से रखे जाने के निर्देश दिए। कार्यालय में अव्यवस्थित रूप से रखे हुए नस्तियों को व्यवस्थित करने, कार्यालय में नियमित साफ सफाई रखने के स्पष्ट निर्देश दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+