दुर्ग : तलवार से केक काटकर मनाया बर्थडे, फिर पिता पुत्र पर किया हमला, ग्रामीणों ने पुलिस पर उतारा गुस्सा

जिले के पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम बठेना में कल रात गांव के ही असमाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। नशे की धुत में युवकों ने एक घर मे घुसकर घरवालों पिटाई कर दी। जिसमें डोमन धनकर व पुत्र पप्पू धनकर गंभीर रूप से घायल हैं।

दुर्ग, 24 जुलाई। दुर्ग जिले के पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम बठेना में कल रात गांव के ही असमाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। नशे की धुत में युवकों ने एक घर मे घुसकर घरवालों की पिटाई कर दी। जिसमें डोमन धनकर व पुत्र पप्पू धनकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पिता पुत्र को राजधानी के निजी हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर जब पुलिस बठेना पहुंची। तब गांव वालों ने पुलिस को ही घेर लिया। ग्रामीणों ने आरोपियों को उम्रकैद की सजा देने की मांग को लेकर पुलिस को ही घेर लिया।

patan

तलावर से केक काटकर मनाया बर्थडे
आरोपी युवक लगभग रात 8 बजे गांव के तालाब किनारे किसी का बर्थडे मना रहे थे। सभी 8 से 9 युवक नशे की हालत में थे । सभी आरोपी तलवार से केक काटकर बर्थडे मना रहा रहें थे। इस बीच आरोपियों की पप्पू से कहा सुनी हुई। जिसके बाद आरोपियों ने तलवार व लोहे के रॉड से पप्पू व बीच बचाव कर रहे पिता डोमन पर भी हमला कर दिया। आरोपियों ने इसके अलावा घर के सामान को भी बिखरा दिया।

पुलिस ने डोमन को पहुंचाया अस्पताल
सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तब घायल डोमन को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे राजधानी के मेकाहारा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया, पप्पू के पिता डोमन धनकर की हालत काफी गम्भीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। और 7 आरोपियों को हिरासत में लिया है। जिसमें से कुछ नाबालिक भी हैं।

आरिपयों को उम्र कैद की मांग, पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा
सुबह जब ग्रामीणों से पूछताछ करने के लिए पाटन थाना पुलिस पहुंची ग्रामीणों का आक्रोश का सामना करना पड़ा। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ियों को ही घेर लिया घेर लिया। और न्याय की मांग करने लगे ग्रामीणों ने सभी आरोपियों को उम्र कैद की सजा देने की मांग की।

नशे के आदि युवक गांव में करते थे गुंडा गर्दी
ग्रामीणों का कहना है कि जिन युवकों द्वारा मारपीट किया गया है। वे हमेशा गांव में डरा धमका कर इसी तरह से मारपीट करते है। शराब व गाँजा का नशा करता हैं। गांव में शराब व गांजा भी अवैध रूप से बेचते है। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। इसमें कुछ युवक नाबालिक भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+