विपक्ष के प्रदर्शन पर बरसे सीएम भूपेश, कहा 15 साल के वादों को याद करे भाजपा, अब मांग करने का अधिकार नहीं

भाजपा नेताओ द्वारा सीएम निवास घेराव करने के मुद्दे पर कहा कि भाजपा ने अब मांग करने का अधिकार खो दिया है। उन्हें इस तरह के प्रदर्शन का कोई अधिकार नही है।विधानसभा में कहे गए उस बात पर भी सीएम ने कटाक्ष किया,

दुर्ग, 24 अगस्त। छत्तीसगढ़ के पाटन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा नेताओ द्वारा सीएम निवास घेराव करने के मुद्दे पर कहा कि भाजपा ने अब मांग करने का अधिकार खो दिया है। उन्हें इस तरह के प्रदर्शन का कोई अधिकार नही है।विधानसभा में कहे गए उस बात पर भी सीएम ने कटाक्ष किया, सीएम भूपेश बघेल अपने जन्मदिन के मौके पर पाटन के महुदा में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे।

CM bhupesh BJP

अपने 15 साल को याद करे भाजपा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भारतीय जनता पार्टी के आंदोलन को लेकर कहा की भाजपा को आंदोलन का अधिकार नही है। मुख्यमंत्री ने भाजपा द्वारा 24 अगस्त को यानी आज किए जा रहे आंदोलन को लेकर कहा की है विपक्ष को आंदोलन करने का पूरा अधिकार है, लेकिन यह भी देखना चाहिए कि 15 साल सत्ता में रहे और जो वादे उन्होंने युवा, किसान, आदिवासियों, मजदूरों से किये क्या वह वादे पूरा कर पाए हैं। और अगर नही कर पाए तो क्यों नही कर पाए, वे अपने 15 साल के कार्यकाल को याद करें। फिर हमसे सवाल करे।

CM Bhupesh

हमे याद न दिलाए हमारा वादा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान कहा कि भाजपा वे लोगों के पास कुछ विषय नही बचा, वे छत्तीसगढ़ में अस्तित्व खो चुके हैं । इसलिए स्वयं की उपस्थिति दर्ज कराने प्रदर्शन कर मांग कर रहें हैं। उनको हड़ताल करने का कोई अधिकार नहीं है। हमारी सरकार ने जो वादा किया है। हम एक-एक कर पूरा कर रहें हैं उन्हें याद दिलाने की जरूरत नहीं है।

इन वादों को अब तक हमने पूरा किया
सरकार द्वारा पूरे किए गए वादों को गिनाते हुए सीएम ने कहा कि वे हमें हमारा वादा याद न दिलाएं हमने धान का समर्थन 2500 रुपये किया,तेंदूपत्ता समर्थन मूल्य 4000, कोदो कुटकी रागी का समर्थन मूल्य में खरीदी शुरू किया। गन्ना किसानों को 355 रुपये समर्थन मूल्य दिया, बिजली बिल हाफ योजना शुरू की, बहुत से वनोपज की खरीदी शुरू की, इन सभी योजनाओं के लिए भाजपा को याद दिलाने की जरूरत नही पड़ी।

भाजपा के लोग कहते हैं हम रेवड़ी बांट रहें हैं
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंच से सीधे भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा किआ भाजपा के लोग कहते हैं कि हम प्रदेश में रेवड़ी बांट रहें है। यदि किसानों के उत्पाद का सही मूल्य देना, बिजली बिल हाफ करना, रेवड़ी बांटना है, तेंदूपत्ता, आदिवासी भाइयों की जमीन वापस दिलाना, उनको वन अधिकार पत्र देना देना रेवड़ी बांटना है तो हम जरूर रेवड़ी बांट रहें हैं।

cm bhupesh kisan
प्रदेश सरकार के योजनाओं से किसान खुशहाल
इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं योजनाओं का भी जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज किसानों की आय में वृद्धि हुई है। धान का 2500 रुपये समर्थन मूल्य, गोधन न्याय योजना, तेंदूपत्ता 4000 प्रति क्विंटल मिलने से किसानो की आय में वृद्धि हुई है। जिससे वे अपनी जरूरतों को पूरा कर पा रहें हैं। हमारी योजनाओं के माध्यम से किसानों को लाभ मिल रहा है। पूरे छत्तीसगढ़ के किसान, आदिवासी सभी खुश है, सभी अंग्रेजी माध्यम स्कूल शुरू होने से शिक्षा का स्तर सुधर रहा है। गौठानो में महिलाओं, युवाओं को रोजगार मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+