सीएम भूपेश ने अपनों के बीच मनाया 62वां जन्मदिन, वरिष्ठजनों का किया सम्मान, मंच में भावुक हुए सीएम

सीएम भूपेश बघेल का जन्मदिन आज प्रदेश भर में मनाया गया। इस मौके पर कई आयोजन किए गए, लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन को पाटन विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने कुछ इस तरह खास बनाया।

दुर्ग, 23 अगस्त। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब 61 साल के हो चुके हैं। राजनीतिक दांव पेंच में अपने कड़े फैसले और सख्त अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले सीएम भूपेश बघेल का 62वां जन्मदिन आज प्रदेश भर में मनाया गया। इस मौके पर कई आयोजन किए गए, लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन को पाटन विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने कुछ इस तरह खास बनाया। इस दौरान सीएम भूपेश भावुक होते नजर आए।

cm bhupesh birtday
जन्मदिन पर पाटन के महुदा पहुंचे सीएम
61 बरस के हो चुके मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जन्मदिन अपने विधानसभा क्षेत्र पाटन में 31 सामाजिक और वरिष्ठ जनों का सम्मान कर मनाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे पुरखों ने ऐसे छत्तीसगढ़ का सपना देखा था, जिसमें हमारी छत्तीसगढ़ी संस्कृति के खानपान, संगीत, लोक जीवन को पहचान मिले। हमने इसके लिए निरंतर कार्य किया है और हमें इस बात का गर्व है खेती किसानी और समाज के हर वर्ग के लोगों की बेहतरी के लिए लायी गई योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ में समृद्धि दिखती है।
cm bhupesh birthday
पिता ने काटा केक
पाटन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला। इस बीच मुख्यमंत्री ने पिता नंद कुमार बघेल व कार्यकर्ताओं के साथ विशाल केक काटा, सभी वरिष्ठ जनों व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई दी। इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने विशेष तौर पर आंध्र प्रदेश की आतिशबाजी भी प्रस्तुत की।
cm bhupesh imotional

गीत सुनकर भावुक हुए सीएम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस जन्मदिवस पर पाटन के ग्राम महुदा में प्रदेश के नामचीन कलाकारों की प्रस्तुति भी आयोजित की गई। इसमें प्रमुख रूप से ममता चंद्राकर, कविता वासनिक, सुनील सोनी समेत तमाम बड़े कलाकार मौजूद थे। इस बीच गायक सुनील सोनी द्वारा एक गीत प्रस्तुत करते वक्त मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भावुक हो गए, गीत बोल "माटी ला छोड़ झन जाना" यह गीत सुनकर मुख्यमंत्री की आंखें भर आई और वह अपने आंसू पोछते नजर आए।

cm bhupesh 61 birthday

छत्तीसगढ़ में जन्मदिन मनाने की परंपरा नही
सीएम ने इस मौके पर पाटन क्षेत्र के लोगों का अभिवादन करते हुए उन्होने कहा कि हर जन्मदिन में पाटन के लोगों से बहुत प्यार मिलता है। हमारे छत्तीसगढ़ में जन्मदिन मनाने की परंपरा नही है। लेकिन 25-30 साल से मेरे साथी मेरा जन्मदिन मनाते आ रहें है। हर साल कुछ खास आयोजन क्षेत्र की जनता व साथी करते हैं। आपके स्नेह से मुझे ऊर्जा मिलती है, और हम प्रदेश की बेहतरी के लिए योजनाएं बनाते हैं। जिसका लाभ प्रदेश की समृद्धि के रूप में दिख रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह संदेश महुदा में आयोजित सम्मेलन में दिया।

किसानो की आय में हुई वृद्धि, खेती से मिल रहा लाभ
मुख्यमंत्री ने अपने प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहें योजनाओं को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ में हमने खेती किसानी को मजबूत किया। गांवों को आर्थिक रूप से मजबूत किया। इससे पूरे प्रदेश की अर्थव्यवस्था विकसित हुई। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक संबल प्रदान किया है। यह योजना कृषि हित के लिए बड़ी योजना साबित हुई है। इससे किसानों का खेतों में रूझान लौटा है। हमारे प्रदेश की अर्थव्यवस्था कृषि प्रधान है और खेती किसानी को मजबूत किये जाने से ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था समृद्ध होगी।
किसानों का पलायन हुआ कम
छत्तीसगढ़ में किसानों की आय में वृद्धि होने से अप किसान खेती की ओर वापस लौट रहे हैं वह अपने खेतों में धान गेहूं सब्जी लगाकर आर्थिक लाभ ले रहे हैं जिससे अब खेती किसानी लाभ हो रहा है। इससे बेरोजगारी की समस्या दूर हुई है। इससे गांवों से शहरों में पलायन रूका है। खेती किसानी में कमाई फिर लौट गई है। हम किसानों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और खेती किसानी के लिए हमेशा बेहतर कार्य करते रहेंगे। आज आदिवासी भाईयों को उनका अधिकार मिल रहा है।

अब अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पढ़ रहे बच्चे
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतरी की दिशा में भी हम लोग प्रमुखता से काम कर रहे हैं। हमारे गांव के बच्चे भी अंग्रेजी शिक्षा का लाभ ले सकें, इसके लिए हमने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंभ किये। हमारे बच्चे अब अंग्रेजी पढ़ रहे हैं। उनमें प्रतिभा की कोई कमी नहीं लेकिन अंग्रेजी की वजह से वे पीछे रह जाते थे। अब यह दिक्कत भी दूर हो गईहै।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश के विकास के लिए वे प्रतिबद्ध हैं और सरकार की योजनाओं का लाभ हर वर्ग को हो रहा है। योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्तर पर भी लगातार मानिटरिंग हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+