Swami Aatmanand Ji के बताए मार्ग पर चलने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: CM भूपेश बघेल

Swami Atmanand Jaynti पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन क्षेत्र की जनता को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी इस कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में सरकार अपनी फ्लैगशिप योजनाओं के तहत स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की शुरुआत कर प्रदेश के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा दे रही है। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम भूपेश ने ब्रह्मलीन स्वामी आत्मानन्द जी का पुण्य स्मरण करते हुए कहा की उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए सरकार प्रतिबद्ध हैं।

swami aatmanand

शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार कर रही काम
छत्तीसगढ़ में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और आजीविकामूलक गतिविधियों पर जो काम हो रहा है। उसकी राह स्वामी आत्मानंद, डॉ खूबचंद बघेल जैसी विभूतियों ने दिखाई है। यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के पाटन में आयोजित स्वामी आत्मानंद जयंती समारोह में कही। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद जयंती के अवसर पर 921 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने लगभग 280 करोड़ रुपये के कार्यों का भूमिपूजन और लगभग 641 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण इस अवसर पर किया।

bhupesh baghel

प्रदेश में 171 अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की हुई शुरुआत
मुख्यमंत्री ने स्वामी जी का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि स्वामी आत्मानंद जी ने अपना पूरा जीवन शिक्षा को गुणवत्ता के साथ सभी वर्गों के लिए उपलब्ध कराने के लिए लगाया। उनके सपनों को मूर्त रूप देने के लिए हमने 171 अंग्रेजी माध्यम स्कूल उनके नाम से आरम्भ किये गए हैं। 76 स्कूलों की स्वीकृति दे दी गई है। इस तरह कुल 247 स्कूल राज्य में संचालित होंगे। इसके साथ ही राज्य में 32 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय संचालित है उन्होंने कहा कि यहाँ अंग्रेजी के साथ संस्कृत और छत्तीसगढ़ी की सीख भी दी जा रही है। ताकि बच्चे अपनी परंपरा और जड़ों से भी जुड़े रह सके।

aatmanand school

संस्कृति के संरक्षण को दी प्राथमिकता
मुख्यमन्त्री ने सरकार की प्रमुख योजनाओं को लेकर कहा कि लोगों के लिए आर्थिक अवसर उपलब्ध कराने के साथ संस्कृति को सहेजने की दिशा में हमने कार्य किया है। आज स्वामी आत्मानंद जी की जयंती समारोह पर हम सब एकत्रित हुए हैं। हम उनके दिखाए रास्ते पर चलने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए हम पारम्परिक त्योहारों को प्रमुखता से मना रहे है। अपने बच्चों को उसकी महत्ता से वाकिफ करा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि आज मैंने रायपुर में छत्तीसगढिया ओलंपिक का शुभारंभ किया। हमारे छत्तीसगढ़ी खेल विलुप्तप्राय हो गए थे। अब 14 प्रकार के हमारे स्थानीय खेल हमने शामिल किए हैं। स्वामी आत्मानंद जी की जयंती पर यह कार्यक्रम आरम्भ हुआ है और स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर समाप्त होगा।

दीपावली से पहले मिलेगी न्याय की तीसरी क़िस्त
मुख्यमंत्री ने किसानो से कहा की दीवाली के पहले 17 अक्टूबर को तीसरी किश्त की राशि सभी के खातों में डाल देंगे। ताकि लोग अच्छे से दीवाली मनाए। इससे व्यापारी भी अच्छे से दीवाली मना पाएंगे। 1 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत होगी। सीएम ने इस दौरान पैरादान करने की अपील की।

किसानों से दलहन फसल लेने की सीएम ने की अपील
सीएम ने किसानों से दलहन व तिलहन फसल लगाने की अपील की। उन्होंने कहा गौवंश के संरक्षण के लिए गौठान बनाये गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि तिलहन की फसल भी लें और गौठान में ही पेराई भी करें। ग्रामीण आजीविका केंद्र बनाए गए हैं। इन आजीविका केंद्रों में पढ़े लिखे युवाओं के लिए भी रोजगार की व्यवस्था है। स्वास्थ्य में पाटन में अनेक प्रकार के जांच मुफ्त हो रहे हैं। दुर्ग में भी इसी तरह से मुफ्त में जांच हो रही है। हम पूर्वजों के देखे सपने पूरे करने कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+