मुख्यमंत्री बघेल ने मंत्री शिव डहरिया के बॉल पर लगाया छक्का, पालिका भवन व मिनी क्रिकेट स्टेडियम की दी सौगात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने पाटन विधानसभा क्षेत्र में कुम्हारी के दौरे पर रहे। मुख्यमंत्री ने आज कुम्हारी नगर वासियों को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। लोकार्पण के दौरान सीएम ने क्रिकेट का आनंद भी लिया।

दुर्ग, 20 जुलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने पाटन विधानसभा क्षेत्र में कुम्हारी के दौरे पर रहे। मुख्यमंत्री ने आज कुम्हारी नगर वासियों को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने एक ओर जहां नए नगर पालिका भवन का लोकार्पण कर जनप्रतिनिधियों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा किया वही कुम्हारी में खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने 4 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से बने मिनी स्टेडियम की सौगात दी। लोकार्पण के दौरान सीएम ने क्रिकेट का आनंद भी लिया। इस मौके पर नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

cm kumhari-1

रायपुर से नजदीक होने के बाद भी रहा अपेक्षित

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार कुम्हारी विकास के नाम पर अपेक्षित रहा है रायपुर से नजदीक होने के बाद भी इसका विकास रुका था। लेकिन हमारी सरकार आने के बाद यहां स्टेडियम, स्कूल, कॉलेज,जैसे विकास कार्य हो रहे हैं

सीएम बोले, मतलब पूरा विधानसभा स्टाइल में बने हे
कुम्हारी में 3 करोड़ 54 लाख की लागत से बने नगर पालिका के नए भवन का लोकार्पण करते वक्त मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभाकक्ष देखते हुए, इसकी प्रशंसा की। उन्होंने छत्तीसगढ़ी में कहा कि 'वाह मतलब पूरा विधानसभा स्टाइल में बने हे बहुत बढ़िया बनवाए हो' मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा पालिका भवन छत्तीसगढ़ में मैंने नहीं देखा है। बहुत अच्छी तरह से बना है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पार्षदों से चर्चा करते हुए पूरा भवन देखा। अधिकारियों ने बताया कि भवन जी प्लस टू बनाया गया है प्रथम तल में सभाकक्ष और दूसरे तल में विभागों की शाखाएं होंगी।

cm-1

जब सीएम ने हाथ में थामा बल्ला बॉल बाउंड्री के पार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान अलग ही अंदाज में नजर आए। उन्होंने आज मिनी क्रिकेट स्टेडियम के लोकार्पण के बाद क्रिकेट का बल्ला अपने हाथ में थाम लिया। वही बॉलर की भूमिका में प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया नजर आए। मंत्री शिव डहरिया की बॉल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक सधे हुए खिलाड़ी की तरह बॉल को बाउंड्री के पार पहुंचा दिया।

cm-2

कुम्हारों को इलेक्ट्रिक चाक व महिलाओं को मिली ई रिक्शा
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने गोधन न्याय योजना के अंतर्गत बाड़ी से समूह को प्राप्त होने वाली आय के चेक का वितरण भी किया। साथ ही उन्होंने डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाली स्वच्छता ग्राही दीदियों के लिए ई रिक्शा भी दिया। सीएम ने कुम्हारों को इलेक्ट्रिक चाक भी वितरित किया। मुख्यमंत्री को इलेक्ट्रिक चाक में मिट्टी के बर्तन बनाकर कुम्हारों ने दिखाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीक के माध्यम से आपको हुनर को निखारने के लिए और बेहतर अवसर मिलेगा। साथ ही आप कम समय में अधिक कार्य भी कर पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+