Chhattisgarh: दिल्ली क्राइम ब्रांच का अफसर बनकर ठग लिए 45 लाख, कार में संचालित होता था कॉल सेंटर

छत्तीसगढ़ के नवगठित खैरागढ़ जिले में आरोपियों ने मोहम्मद जियाउल को लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपए ठग लिए। फिर इन पैसों को वापस दिलाने के लिए दिल्ली क्राइम ब्रांच अफसर बनकर ठगी की।

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में एक करोड़ रुपये लोन दिलाने के नाम ठगी करने वाले गिरोह को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। ये फ्रॉड स्वयं को दिल्ली क्राइम ब्रांच का अफसर बताते हैं। गिरोह का ऑफिस भी एक कार में संचालित होता था। जहां साइबर ठगी का पूरा तकनीकी संसाधन उपलब्ध था। खैरागढ निवासी मोहम्मद जियाउल से 45 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

khairagarh

एक करोड़ रुपये दिलाने के नाम पर इस तरह ठगे 45 लाख
पीड़ित के द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट के अनुसार 14 जनवरी 2021 से लगातार 1 करोड़ रुपए लोन दिलाने का झांसा देकर आरोपियों ने पैसे मांगे। जिसके बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच का अफसर बनकर रुपए वापस दिलाने के नाम पर आरोपियों ने कुल 44 लाख 56 हजार रुपए अलग अलग बैंक खातों में ऑनलाइन जमा करा लिए। जब ठगे जाने का एहसास हुआ तब मामला पुलिस के पास पहुंचा।

इंडिया बुल्स कंपनी से लोन दिलाने के नाम पर ठगी

SP अंकिता शर्मा ने बताया कि इतवारी बाजार खैरागढ़ निवासी मोहम्मद जियाउल हक (40 वर्ष) ने उनके साथ हुई 45 लाख रुपए की ठगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। जिसमें एक एप के माध्यम से इंडिया बुल्स कंपनी से एक करोड़ रुपए का लोन दिलाने के नाम पर मोहम्मद जियाउल से रुपयों की ठगी की गई। खैरागढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपियों की लोकेशन को ट्रेस किया। आरोपियों की लोकेशन दिल्ली में मिला।

44 लाख के समान और कैश बरामद
जिसके बाद यहां से पुलिस टीम को दिल्ली रवाना किया गया। वहां स्थानीय पुलिस की मदद से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाया गया। आरोपियों के पास से 1 लाख रुपए के 12 मोबाइल, 8 लाख 52 नगद, 1 लाख रुपए की सोने की चेन, 8 लाख की कार, 27 लाख रुपए के प्रॉपर्टी के कागजात यानि कुल 44 लाख रुपए के सामान और कैसे जप्त किए गए हैं। आरोपियों के बैंक अकाउंट को फ्रीज कर दिया गया है।
कार के अंदर संचालित होता था फर्जी कॉल सेंटर
पुलिस के अनुसार आरोपी दिल्ली में कार के अंदर ही कॉल सेंटर के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। टीम ने दिल्ली में घेराबंदी करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में शिव बहादुर पाल, अफरोज अहमद और दिलीप कुमार शामिल हैं। तीनों प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

Recommended Video

    ब्रेकिंग: चंदौली पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर लुटेरा 'पप्पू' गिरफ्तार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+