Chhattisgarh: बिहान बाजार में गृह मंत्री ने की दिवाली शॉपिंग, 51 महिला समूहों ने लगाया स्टॉल

दुर्ग, 21 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में दीपावली पर्व पर घरों को सजाने दिए, व कई तरह से सजावटी सामान की खरीदी की जा रही है। खास बात यह है कि इन सामग्रियों का निर्माण छत्तीसगढ़ में महिला स्व सहायता समूह द्वारा भी किया जा रहा है। जिनकी बिक्री के लिए दुर्ग जनपद पंचायत परिसर में C-Mart की शुरुआत की गई है। इसके अलावा परिसर में दीपावली के पहले तीन दिवसीय बिहान बाजार की शुरुआत की गई है। इस बिहान बाजार में दुर्ग जिले के महिला समूह द्वारा तैयार उत्पादों की बिक्री की जा रही है। आज गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू स्वयं यहां अपने घर के लिए दीपावली की खरीदी करने पहुंचे थे।

गृह मंत्री ने खरीदा फ्लोटिंग दीया, मशरूम मोदक

गृह मंत्री ने खरीदा फ्लोटिंग दीया, मशरूम मोदक

जनपद पंचायत दुर्ग के परिसर में आयोजित बिहान बाजार में आज गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू दिवाली शॉपिंग के लिए पहुंचे। यहां पर उन्होंने मशरूम मोदक,अरसा, धान की झालर और फ्लोटिंग दीये खरीदे। गृह मंत्री साहू को बिहान बाजार का सबसे खास आकर्षण फ्लोटिंग दीये लगे। उन्होंने समूह की महिलाओं से फ्लोटिंग दीये के बारे में पूछा।

समूहों ने दीपावली के लिए तैयार किये हैं फ्लोटिंग दीये

समूहों ने दीपावली के लिए तैयार किये हैं फ्लोटिंग दीये

इस बिहान बाजार में महिला समूह द्वारा बनाए गए फ्लोटिंग दीयों की अच्छी डिमांड है। गृह मंत्री ने भी इसे खरीदा। गृह मंत्री को इन दीयों की जानकारी देते हुए समूह की महिलाओं ने बताया कि इस तरह से पानी में तैरने वाले दीये बहुत खूबसूरत लगते हैं और खूब बिक रहे हैं। महिला समुहे पहले गोबर से बने दीयों की बिक्री कर चुके हैं। लेकिन अब इन देशी फ्लोटिंग दीयों की मार्केट में डिमांड हो रही है। इसके अलावा समूहों द्वारा निर्मित 60 प्रकार के उत्पाद यहां बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

गृह मंत्री ने खरीदी धान की बाली, कहा, प्रकृति से है त्योहारों का संबन्ध

गृह मंत्री ने खरीदी धान की बाली, कहा, प्रकृति से है त्योहारों का संबन्ध

गृह मंत्री ने इस मौके पर धान की झालर की खरीदी भी की। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश में धान की झालर त्योहार के मौके पर लगाने की खूबसूरत परंपरा है। जब धान पक जाती है तब दिवाली के मौके पर धान की बाली की सुंदर सजावट घरों में होती है, और हमारे घर की सुंदरता इससे बहुत निखर जाती है। साथ ही पड़की भी धान के दाने खाने आती है। इस तरह से दीवाली त्योहार प्रकृति से हमारे रिश्तों की खूबसूरती को भी बताता है।

जिले 51 समूहों ने लगाया है स्टाल, शाम को होती है भीड़

जिले 51 समूहों ने लगाया है स्टाल, शाम को होती है भीड़

इस मौके पर पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद भी चखा। उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा विक्रय की जा रही अन्य वस्तुओं को भी देखा। जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन ने बताया कि यहां पर 51 समूहों ने स्टॉल लगाएं हैं। इसके साथ ही भिलाई में भी सीमार्ट में बड़ी संख्या में दिवाली की पारंपरिक वस्तुओं की बिक्री हो रही है। उन्होंने बताया कि शाम को बड़ी संख्या में लोग यहां शॉपिंग करने पहुंचते हैं। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी रिवेंद्र यादव , जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+