Chhattisgarh Child Theft: बच्चा चोरी के शक में पिट गए तीन साधु, ग्रामीणों ने इसलिए किया शक

दुर्ग, 06 अक्टूबर। Chhattisgarh Child Theft छत्तीसगढ़ में इन दिनों एक अपवाह तेजी से फैल रहा है। कि प्रदेश के गांवो और शहरों में बच्चा चोर गिरोह सक्रिय है। इस अपवाह के बीच कई अज्ञात लोगों की पिटाई भी आक्रोशित ग्रामीणों ने कर दी है। कुछ इसी तरह का एक मामला दुर्ग जिले के चरोदा बस्ती में सामने आया है। जिसमें बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने तीन साधुओं की जमकर धुनाई कर दी है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और इस मामले में मारपीट करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

साधुओं को पुलिस ने पहुंचाया जिला अस्पताल

साधुओं को पुलिस ने पहुंचाया जिला अस्पताल

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। लेकिन पुलिस के पहुंचते तक लोगों ने तीनों को जमकर पिटा और फिर गांव में बंधक बनाकर रखा, जिसके बाद पुलिस ने तीनो साधुओं का दुर्ग जिला अस्पताल में उपचार कराया। मारपीट के कारण साधुओं की पीठ व कोहनी में चोटें आई है। अब उनका उपचार करके डिस्चार्ज कर दिया गया है।

पुलिस ने ग्रामीणों के खिलाफ दर्ज किया मामला

पुलिस ने ग्रामीणों के खिलाफ दर्ज किया मामला

दुर्ग के चरोदा बस्ती स्थित गणेश चौक में हुए इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वहीं दुर्ग पुलिस ने मामले में मारपीट करने वालों के खिलाफ में अपराध दर्ज किया है। भिलाई-3 थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि मारपीट के मामले में जिन्होंने साधुओं के साथ मारपीट की है, उनके खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया जा रहा है।

तीनों कथित साधुओं को इसलिए ग्रामीणों ने पीटा

तीनों कथित साधुओं को इसलिए ग्रामीणों ने पीटा

ग्रामीणों के बताया कि दुर्ग जिले के भिलाई-3 थाना क्षेत्र के अंतर्गत चरोदा बस्ती में तीन व्यक्ति साधु के वस्त्र पहने घर-घर भीक्षा मांग रहे थे, और तीनो साधु घर-घर जाकर, घर के सभी सदस्यों की पूछताछ कर रहे थे। किसी बच्ची को उन्होने चॉकलेट भी दिया था। इसलिए चरोदा बस्ती के ग्रामीणों को उन पर शक हुआ कि ये गांव में बच्चा चोरी करने की फिराक में हैं। इस घटना के दौरान जिस रास्ते से ज्योत विसर्जन करने ग्रामीण जा रहे थे, उसी रास्ते पर पीछे पीछे तीनों साधु भी जा रहे थे। पुछताछ करने पर साधुओं ने कोई जवाब नहीं दिया, इसलिए लोगों ने बच्चा चोरी के आरोप में तीनो कथित साधुओं की जमकर पिटाई कर दी।

गृहमंत्री के संज्ञान मे आया साधुओं से मारपीट का मामला

गृहमंत्री के संज्ञान मे आया साधुओं से मारपीट का मामला

दुर्ग जिले के चरोदा में 3 साधुओं की पिटाई मामले में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि घटना के बारे में जानकारी मिली है, लेकिन घटना के क्या कारण हैं। वह पता किया जा रहा है। फिलहाल पूरा मामला जांच में है, और कारणों का पता चलने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

कुछ दिन पहले खुर्सीपार पुलिस ने पकड़ा था मामला

कुछ दिन पहले खुर्सीपार पुलिस ने पकड़ा था मामला

दरअसल कुछ दिन पहले ही दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में 4 महिलाओं और एक पुरुष को पुलिस ने बच्चा चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा था। इस दौरान भी खुर्सीपार के रहवासियों की सतर्कता से दो बच्चों को बचाया गया था। चरोदा मामले में पुलिस के अनुसार तीनों साधु राजस्थान के रहने वाले हैं, जिनके नाम राजवीर सिंह, अमन सिंह और श्याम सिंह हैं। इनके पास से पुलिस को किसी प्रकार का आईडी कार्ड नहीं मिला है। इस मामले में दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने कहा कि बच्चा चोरी के शक में मारपीट का मामला सामने आया है। तीनो साधुओं को डिस्चार्ज कर दिया गया है। तीनो का इलाज कराकर प्रारंम्भिक पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। वहीं दुर्ग एसपी ने लोगों से अपील की है, इस तरह के मामलों में कानून को हाथ में न लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+