CCM Medical college में 200 छात्रों को मिलेगा एडमिशन, NMC ने बढ़ाई सीटें, बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर का मिला लाभ
छत्तीसगढ़ का दुर्ग में स्थित चंदूलाल चन्द्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज प्रदेश का सबसे बड़ा मेडिकल कॉलेज बन गया है। क्योंकि नेशनल मेडिकल कमीशन ने यहां 200 सीटों पर एडमिशन की अनुमति दी है।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित चंदूलाल चंद्राकर शासकीय मेडिकल कॉलेज अब प्रदेश का सबसे बड़ा शासकीय मेडिकल कॉलेज बन गया है यहां अब 200 सीटों पर एमबीबीएस के छात्र एडमिशन ले सकेंगे। इससे पहले मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने 150 सीटों पर एडमिशन की अनुमति मेडिकल कॉलेज को दी थी। लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ा दी गई है। अब इसका लाभ प्रदेश के छात्रों को मिलेगा, छत्तीसगड़ सरकार ने इसे सांल 2021 में विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर अधिग्रहित किया था। जिसके बाद से अस्पताल को शुरू करने की कवायद की आज रही थी।

बडे़ कैम्पस और इंफ्रास्ट्रक्चर का मिला लाभ
कॉलेज के डीन डॉ पीके पात्रा ने बताया कि मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने EWS (इकोनामिक वीकर सेक्शन) यानी कमजोर आय वर्ग के छात्रों के लिए अतिरिक्त 50 सीटों की अनुमति दी है। उन्होंने बताया कि सीएम मेडिकल कॉलेज का कैंपस और इंफ्रास्ट्रक्चर बड़ा होने के कारण कॉलेज को सबसे अधिक 200 सीटें मिली है। जबकि रायपुर के मेकाहारा में 180 सीटें और बिलासपुर के सिम्स में 180 सीटें हैं।

27 नवम्बर से शुरू हो चुकी है काउंसलिंग
चंदूलाल चन्द्राकर मेमोरियल शासकीय मेडिकल कॉलेज को काउंसलिंग शुरू होने से पहले ही 2022 के लिए 150 सीटें सभी वर्ग के छात्रों के लिए आबंटित की गई थी। लेकिन अब 27 नवंबर से शुरू हो चुकी है। दूसरी काउंसलिंग से पूर्व यह सीटें मिली है। काउंसलिंग के द्वारा EWS के छात्रों को इसमें एडमिशन दिया जाएगा। कॉलेज की सीटें अभी रिक्त हैं।
सांसद विजय बघेल ने स्वास्थ्य मंत्री से की थी मांग
इस कार्य के लिए दुर्ग लोक लोक सभा सांसद विजय बघेल ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उन्होंने बताया कि 5 नवंबर को छात्रों ने उनसे घर आकर संपर्क किया की कॉलेज में छोटी-छोटी कमियों की वजह से सीटों के लिए मान्यता नहीं मिल पा रही है। जिससे उन्हें कॉलेज में एडमिशन में दिक्कत हो सकती है। जिसके बाद उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र मेल किया और फोन से सम्पर्क कर जल्द ही कॉलेज को सीटें अलाट करने की मांग की जिस पर नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने कॉलेज को पत्र जारी किया है।
अब 22 सब्जेक्ट पढ़ेंगे छात्र, तैयार होंगे डिपार्टमेंट
मेडिकल कॉलेज के छात्रों को अब एमरजेंसी केस हैंडल करने की पढ़ाई भी कराई जाएगी। क्योंकि अब यह सब्जेक्ट में जोड़ा जा रहा है। इससे पहले कॉलेजों में 21 विषय की पढ़ाई होती थी। लेकिन अब 22 सब्जेक्ट होंगे। इसके अलावा बायोकेमेस्ट्री, पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी साइकोलॉजी, कम्युनिटी मेडिसिन, जनरल मेडिसिन, टीबी,डर्माटोलो, जनरल सर्जरी, साइकेट्री, ऑर्थोपेडिक एंड ऑप्थेल्मोलॉजी, ऑब्सटेट्रिक, गायनिक, पीडियाट्रिक रेडियोलॉजी, फॉरेंसिक मेडिसिन, फिजियोलॉजी, एनाटॉमी, एनेस्थीसियालॉजी, इमरजेंसी मेडिसिन जैसे डिपार्टमेंट यहां तैयार किए जाएंगे।
प्रदेश में 1320 शासकीय व 450 निजी मेडिकल कॉलेजो में होगा एडमिशन
दुर्ग 150, रायपुर 180, बिलासपुर 180, राजनांदगांव 125, अम्बिकापुर-125, जगदलपुर 125, कांकेर 125, रायगढ़ 60, महासमुंद 100, कोरबा 100, इनके अलावा बालाजी की 150, रिम्स में 150, और भिलाई के शंकराचार्य को 150 सीटें मिली हैं। यानी कुल प्रदेश के शासकीय कॉलेजों के 1320 सीट व निजो कॉलेजों के 450 सीटों पर एडमिशन होगा।












Click it and Unblock the Notifications