BHILAI में डायरिया का प्रकोप, ख़ुर्शीपार क्षेत्र में 25 बीमार, लकीर का फकीर बन गया निगम का स्वास्थ्य विभाग

भिलाई के कैम्प के बाद अब खुर्सीपार में डायरिया से 40 लोग पीड़ित हैं। वहीं स्वाथ्य विभाग अब घर घर सर्वे कर रहा है। नगर निगम का जल कार्य विभाग अब पानी का सैंपल लेकर जांच कर रहा है।

Bhilai Nigam

छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में एक बार फिर जल जनित बीमारी का प्रकोप देखा जा रहा है। कैम्प क्षेत्र के बाद अब नेशनल हाइवे के किनारे ख़ुर्शीपार की घनी आबादी में वाले वार्डों में डायरिया फैल रहा है। बीते माह डायरिया से 2 लोगों की मौत के बाद अब ख़ुर्शीपार क्षेत्र में एक और मौत की खबर है। यहां अब तक यहां 40 डायरिया पीड़ित मिले हैं। जिनका इलाज सरकारी व निजी अस्पतालों में चल रहा है। अब इस प्रकोप का कारण तलाशने में निगम और जिला स्वास्थ्य अमला जुटा है।

bhilai diarrheoa

जिला स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैम्प, बांटी दवाइयां
भिलाई के ख़ुर्शीपार वार्ड 51 में शिवजी नगर में इस प्रकोप को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग नगर निगम की टीम लोगों को पानी उबालकर पीने साफ पानी पीने के लिए जागरूक कर रही है। इसके अलावा वार्ड में कैम्प लगाया गया है। सर्वे के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका क्लोरीन, ओआरएस और जिंक का टेबलेट वितरित कर रही हैं।

khurshipar bhilai

सभी को उल्टी दस्त की शिकायत
सुपेला शासकीय अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि खुर्सीपार के वार्ड 51 से लाये गए सभी पीड़ितों में उल्टी दस्त की शिकायत है। डायरिया के कारण शरीर कमजोर हो जाता है। वहीं वार्ड में यह प्रकोप 50 से अधिक घरों में है। उल्टी दस्त से परेशान लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जा रहा। तो कुछ लोगों को घरों में दवाई देकर इलाज किया जा रहा है।

कैम्प क्षेत्र में हुई थी दो कि मौत
ख़ुर्शीपार से इससे पहले कैंप क्षेत्र में डायरिया से 2 लोगों की मौत के अलावा 200 से अधिक लोग पीड़ित हुए थे। अब यह बीमारी खुर्सीपार क्षेत्र में फैल गया है। ख़ुर्शीपार में भी 25 लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं एक व्यक्ति की मौत की खबर है। जिसकी पुष्टि स्वाथ्स्थ्य विभाग ने नहीं कि है। फिलहाल सबसे ज्यादा प्रभावित शाहिद वीर नारायण सिंह नगर के लोग हुए हैं।

लकीर की फकीर बन गया निगम का स्वास्थ्य अमला
ख़ुर्शीपार में डायरिया फैलने के बाद निगम का स्वास्थ्य अमला नालियों की सफाई करने और दवाईयों के छिड़काव में लगा है। पूछताछ करने पर यहां के लोगों ने बताया कि पिछले कुछ महीने से नलों से गंदा पानी आ रहा था। जोन 4 निगम के अधिकारियों को इसकी शिकायत करने पर भी कोई सुधार नहीं हुआ। यहां भी कई जगह पेयजल पाइप लाइन गंदगी से होकर गुजर रही है। पूरे वार्ड में गंदगी पसरी हुई है। वहीं भिलाई निगम के जलकार्य विभाग की टीम ने पानी का सैम्पल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया है।

इन अस्पतालों में चल रहा इलाज
दरअसल भिलाइ के कैम्प में डायरिया बीमारी फैलने के बाद सरकारी अस्पतालों में भीड़ लग गई थी। जिसके बाद निजी अस्पतालों में पीड़ितों को भर्ती कराया गया था। इस बार शिवाजी नगर के पीड़ितों को लाल बहादुर शास्त्री सुपेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ मरीज खुर्सीपार के निजी अस्पताल में भर्ती है। वहीं दो लोगों को जिला चिकित्सालय दुर्ग रेफर किया गया है। बाकी पीड़ितों का घर में ही उपचार जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+