Bhilai Diarrhea: वीडियो कॉल में पिता ने जिगर के टुकड़े को अंतिम बार देखा, मां ने बेटी को सजाया फिर किया विदा

Diarrhea in Bhilai छत्तीसगढ़ के भिलाई में डायरिया के प्रकोप से पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस बीच इस जलजनित बीमारी में दो लोगों की जिंदगी भी छीन ली है। जिसमें कैंप 2 क्षेत्र के आदर्श नगर में रहने वाली 12 साल की एम माधवी भी शामिल है। माधवी छठवीं कक्षा ने पढ़ती थी। माधवी को उल्टी दस्त की शिकायत पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब गुरुवार को बच्ची की अंतिम विदाई के दौरान दृश्य देखकर आदर्श नगर इलाके का माहौल गमगीन हो गया।

बेटी को निहारती रही मां, लोगों की आंखे हुई नम

बेटी को निहारती रही मां, लोगों की आंखे हुई नम

डायरिया से पीड़ित एम माधवी के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी। दक्षिण भारतीय परंपरा अनुसार मृतक के शरीर पर हल्दी का लेप कर नहलाया जाता है। इसके बाद उसे तैयार किया जाता है। माधवी की माता ने यह परम्परा पूरी की। जिसके बाद माधवी को दीवाल के सहारे एक टेबल पर बिठाया गया तब मां देर तक माधवी को निहारती रही और रोने लगी। इस हृदय विदारक दृश्य को देखकर वहां मौजूद सभी की आंखे नम हो गई।आसपास के लोग महिलाएं बिलख कर रोने लगी। वहीं अर्थी को ले जाते समय बिलख रही मां को संभालना मुश्किल था।

वीडियो कॉल से पिता ने बेटी को आखिरी बार देखा

वीडियो कॉल से पिता ने बेटी को आखिरी बार देखा

दरअसल माधवी के पिता एम सुदर्शन इस दौरान मौजूद नहीं थे क्योंकि वे विदेश में रहते हैं, और शिप में ही नौकरी करते हैं। बेटी को आखिरी सफर में लेकर जाने से पहले तैयार किया गया। इसके बाद पिता एम सुदर्शन को वीडियो कॉल कर दिखाया गया। मोबाइल में अपनी बच्ची को देख पिता वहां से आवाज लगाने लगे और फुट फुटकर रोने लगे। मानो जैसे अपनी लाडली को छू लेना चाहते हों। पिता ने माधवी को प्राइवेट स्कूल में एडमिशन कराया था। बेटी की अर्थी देख पिता भी बेबस होकर रोने लगा।

परिजनों की शिकायत घर में आ रहा गंदा पानी

परिजनों की शिकायत घर में आ रहा गंदा पानी

माधवी को 22 नवम्बर को उल्टी दस्त की शिकायत पर परिजनों ने बीएम शाह हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। माधवी के मामा ने बताया कि दो दिन पहले तक माधवी की स्थिति ठीक थी लेकिन अचानक मंगलवार को स्थिति बिगड़ने लगी तब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि घर में कुछ दिनों से भी मटमैला पानी आ रहा है। घर के आसपास सुअरों का जमावड़ा रहता है। इसकी वजह मोहल्ले में गंदगी पसरी हुआ है। नालियों की सफाई भी नियमित नही होती।

डायरिया से अब तक 122 लोग इससे पीड़ित

डायरिया से अब तक 122 लोग इससे पीड़ित

भिलाई नगर निगम के वार्ड 31 और 32 में पिछले तीन दिनों से डायरिया का प्रकोप फैला है। जिसमें दो 27 वर्षीय कुश डहरिया और 12 वर्षीय माधवी की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 122 लोग इससे पीड़ित है। कुछ लोग अस्पताल से लौट चुके है। वहीं जिला कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने वार्ड में स्वास्थ्य शिविर लगाया है। इसके अलावा निजी अस्पतालों में भर्ती लोगों की मॉनिटरिंग की जा रही है। गुरुवार को निगम के महापौर ने MIC के माध्यम से 9 सदस्यीय टीम बनाकर डायरिया के कारणों की जांच करने कहा है। वहीं भाजपा पार्षदों ने शहर सरकार और अधिकारियों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है।


यब भी पढें,,,Bhilai Nigam: शहर की सफाई में खर्च हो रहे 25 करोड़, फिर भी डायरिया और डेंगू का प्रकोप, कारण तलाश रहे अधिकारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+