पटना में खान सर की गिरफ्तारी के लिए रेड! कोचिंग के बाहर पहुंची पुलिस, कभी भी हो सकते हैं अरेस्ट
Khan Sir Controversy: पटना में चर्चित शिक्षक फैसल खान उर्फ खान सर की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। कोचिंग सेंटर पर हुए हमले और उसके बाद सामने आए फायरिंग विवाद में उनके खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद अब पुलिस की अगली कार्रवाई पर सबकी नजर टिकी है। शहर में दिनभर यह चर्चा रही कि पुलिस खान सर की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय हो गई है।
इसी बीच उनके ठिकानों और कोचिंग से जुड़े स्थानों पर पुलिस की गतिविधियां बढ़ने की खबरों ने मामले को और गर्म कर दिया है। छात्रों, अभिभावकों और शिक्षा जगत में भी इस घटनाक्रम को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। हालांकि पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर हर कदम को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।

गिरफ्तारी की चर्चाओं के बीच बढ़ी हलचल
कदमकुआं थाने में दर्ज FIR के बाद पटना में खान सर की संभावित गिरफ्तारी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपों से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस टीम लगातार गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ भी जारी है। खान सर की कोचिंग के पास पुलिस पहुंची है। कोचिंग के बाहर बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स जुटे हुए हैं। पुलिस उन्हें हटने के लिए बोल रही है और शांत रहने के लिए समझा रही है।
ये भी पढ़ें: आखिर दोस्त कैसे बने दुश्मन? खान सर की कौन सी गलती बनी रौशन आनंद से तकरार की वजह?
फायरिंग मामले में दर्ज है केस
खान सर के खिलाफ हत्या की कोशिश से जुड़ी धारा और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई उनके बॉडीगार्ड्स के बयान के आधार पर की गई है। पुलिस पहले ही फायरिंग करने वाले दोनों गार्ड्स को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब जांच का फोकस इस बात पर है कि घटना के दौरान किसकी क्या भूमिका रही।
कोचिंग सेंटर पर भी नजर
FIR दर्ज होने के बाद पुलिस की गतिविधियां खान ग्लोबल स्टडीज के आसपास भी बढ़ी हैं। सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो। वहीं बड़ी संख्या में छात्र अब भी खान सर के समर्थन में खुलकर सामने आ रहे हैं। कोचिंग के बाहर जुटे छात्रों ने उनके पक्ष में नारेबाजी भी की।
खान सर ने क्या कहा?
खान सर लगातार यह दावा कर रहे हैं कि उनके गार्ड्स ने आत्मरक्षा में फायरिंग की थी। उनका कहना है कि घटना के समय कोचिंग परिसर में हिंसा और मारपीट की स्थिति थी। उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा गार्ड लोगों की रक्षा के लिए रखे जाते हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
2 जून की घटना से शुरू हुआ विवाद
विवाद की शुरुआत 2 जून की रात हुई थी, जब पटना स्थित खान सर की कोचिंग पर हमला हुआ। घटना के दौरान हुई फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से सुर्खियों में आ गया। इसके बाद पुलिस ने गार्ड्स को गिरफ्तार किया, खान सर से पूछताछ की और अब जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें: गिरफ्तारी के डर से पटना छोड़ भागे खान सर! रातोंरात कहां गायब हुए फैजल खान? FIR के बाद क्या दी थी सफाई?












Click it and Unblock the Notifications