Bhilai BJP: शंखनाद पदयात्रा में दिखाया दम, मिशन 2023 के लिए गुटबाजी समाप्त करना, जिलाध्यक्ष के लिए चुनौती

छत्तीसगढ़ दुर्ग जिले में भारतीय जनता पार्टी के नेता सक्रिय हो चुके हैं। भिलाई जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया संगठन में गुटबाजी समाप्त कर कार्यकर्ताओ को एकजुट करने में लगे। उन्होंने शहर सरकार कें खिलाफ़ पदयात्रा की शुरुआत की

brijesh bichpuriya bjp

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के नेता मिशन 2023 को लेकर सक्रिय हो चुके हैं। सभाओं और पदयात्राओ का दौर शुरू हो चुका। 49 से 14 सीटों पर सिमटने वाली भाजपा ने अपना दम दिखाना शुरू कर दिया है। दुर्ग जिले में जहां एक ओर लोकसभा प्रवास के नाम से विधनासभा स्तरीय सभाएं हो रही है। वहीं भिलाई भाजपा के जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया शंखनाद पदयात्रा कर रहें हैं। इस पदयात्रा के माध्यम से वे कार्यकर्ताओ को सक्रिय करने का प्रयास कर रहें हैं। तो दूसरी ओर शहर सरकार को भी घेरने में लगे हैं।

कार्यकर्ताओ को सक्रिय करने में लगी भाजपा

कार्यकर्ताओ को सक्रिय करने में लगी भाजपा

छत्तीसगढ़ में एक साल बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा नेताओं की गुटबाजी समाप्त कर एक मंच पर लाना संगठन की एक बड़ी चुनौती है। भिलाई जिलाध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया कुछ इसी तरह मिशन में जुट गए हैं। वे पूर्व अनुभवी कार्यकर्ताओ से मुलाकात कर उन्हें सक्रिय करने का प्रयास कर रहें हैं। तो गुटबाजी से परेशान कार्यकर्ताओ को एक नई उम्मीद जगा रहें हैं। ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में जिले की अधिकतम सीटों पर भाजपा काबिज हो सके। जिसके तहत निलम्बित और नए नेताओं को भाजपा प्रवेश कराया जा रहा है।

कार्यकर्ताओ में समन्वय स्थापित करने का प्रयास

कार्यकर्ताओ में समन्वय स्थापित करने का प्रयास

भिलाई जिलाध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के अंतर्गत 10 मण्डल आते हैं। कुम्हारी, अहिवारा, भिलाई, खुर्शीपार, चरोदा, सुपेला जैसे अहम मंडलों की जिम्मेदारी संभाल रहे जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया के सामने जिले के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों का सामंजस्य के साथ संगठन के कार्यों का संचालन करना एक बड़ी चुनौती है। पूर्व संगठन का अनुभव रखने वाले जिलाध्यक्ष बिचपुरिया पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय और सांसद विजय बघेल से समन्वय स्थापित करने की कोशिश में लगे है। इन गुटों के कार्यकर्ताओं को मिलाकर काम कराने का प्रयास भी कर रहें हैं।

पदयात्रा के माध्यम से कांग्रेस को सन्देश देने का प्रयास

पदयात्रा के माध्यम से कांग्रेस को सन्देश देने का प्रयास

इसके लिए उन्होंने बैठकों का दौर शुरू किया, और सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय, विधयाक विद्यारतन भसीन, सांसद सरोज पांडेय समेंत सभी नेताओं और कार्यकर्ताओ को शंखनाद पदयात्रा में शामिल कर कांग्रेस को संदेश देने का प्रयास किया है। इसके अलावा भिलाई जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट कर ही भाजपा आने वाले दिनों में कांग्रेस के खिलाफ हल्लाबोल कर सकती है। इस पदयात्रा में भाजपा पार्षद, पार्टी के वरिष्ठ नेता युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं अन्य मोर्चा प्रकोष्ठों के सदस्य भी शामिल हो रहें हैं।

जनता की समस्याओं से हो रहें हैं रूबरू

जनता की समस्याओं से हो रहें हैं रूबरू

भिलाई बीजेपी जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के नेतृत्व में निकाली गई यह शंखनाद पदयात्रा भिलाई नगर निगम के वार्ड पूरे वार्ड 70 वार्डों में निगम के द्वारा जो मूलभूत समस्याओं के सम्बन्ध में जनता से संवाद कर रही है। आम जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली जा रही। इसन सभी समस्याओं को एकत्र कर नगर निगम आयुक्त के सामने निराकरण के लिए ज्ञापन के माध्यम से रखा जाएगा।इस पदयात्रा के माध्यम से नगर पालिक निगम भिलाई की अव्यवस्था, डायरिया, कर्मचारियों के वेतन भत्ते, जनता की समस्याओं को लेकर निगम के 70 वार्डों में पदयात्रा की शुरूआत की है।

यह भी पढ़ें,, Chhattisgarh: मनी लांड्रिंग प्रकरण में 500 करोड़ की गड़बड़ी,अदालत में चार्जशीट पेश,रमन सिंह बोले- कोई नहीं बचेगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+