भिलाई : बीएसपी यूनियन चुनाव में BMS को मिली जीत, युवाओं की आंधी में नहीं टिका इंटक गठबंधन
भिलाई इस्पात संयंत्र में यूनियन की मान्यता चुनाव में इस बार इंटक गठनबन्धन, और सीटू की नही चली, भारतीय मजदूर संघ (BMS) को जीत हासिल हुई है। बीएसपी के यूनियन चुनाव के इतिहास में पहली बार कर्मचारियों ने बीएमएस को चुना है।
दुर्ग, 31 जुलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित एशिया के सबसे बड़े इस्पात संयंत्र, भिलाई इस्पात संयंत्र में यूनियन की मान्यता चुनाव में इस बार इंटक गठनबन्धन, और सीटू किसी की नही चली, बल्कि भारतीय मजदूर संघ (BMS) को जीत हासिल हुई है। बीएसपी के यूनियन मान्यता चुनाव के इतिहास में पहली बार कर्मचारियों ने बीएमएस को अपना प्रतिनिधि चुना है। देर रात घोषित परिणामों में इंटक को दूसरा एवं सीटू को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

निर्वाचन अधिकारी ने देर रात घोषित किए परिणाम
भिलाई इस्पात संयंत्र में पहली बार युवा पदाधिकारियों की टीम भिलाई इस्पात मजदूर संघ को इस मान्यता चुनाव में विजय घोषित किया गया। शनिवार को हुए चुनाव में BMS को सबसे ज्यादा मत मिले। BMS को कुल 3582 वोट मिले, जबकि दो यूनियन से गठबंधन कर चुनाव लड़ने वाली इंटक को इस बार मुंह की खानी पड़ी। गठबंधन के बाद भी इंटक दूसरे स्थान पर रहा। इंटक गठबंधन को 3132 और सीटू को 2977 वोट मिला। इसके अलावा बीएसपी वर्कर्स यूनियन 1083, एचएमएस 296, लोइमू 377 , एटक 61, एसडब्ल्यु को 21 एक्टू को 34 वोट मिले। इस चुनाव में 43 मत अमान्य हुए ,वहीं कुल 13422 मतदाताओं में 11605 कर्मचारियों ने मतदान किया था।

युवाओं ने बदल दिया इतिहास
दरअसल भिलाई इस्पात संयंत्र में अब तक सीटू इंटक, स्टील वर्कर्स यूनियन जैसे संगठनों का दबदबा रहा है। लेकिन इस बार चुनाव में युवा कर्मचारियों की भूमिका अहम रही। युवा कर्मचारियों का समर्थन भारतीय मजदूर संघ को मिला और इनके वादों ने भी कर्मचारियों को रिझाया। इन युवा कर्मचारियों की आंधी ऐसी चली कि इंटक - इस्पात श्रमिक मंच और स्टील वर्कर्स यूनियन गठबंधन भी नहीं टिक सका। वही अब देखना होगा कि साल 2015 में एनजेसीएस में शामिल हुई बीएमएस किस तरह से कर्मचारी हितों की लड़ाई लड़ता है।

बीएमएस ने किए हैं वादे
दरअसल भिलाई इस्पात संयंत्र के इस चुनाव में बीएमएस ने युवा कर्मचारियों के पदनाम और ग्रेजुएटी सीलिंग, ट्रांसफर, 39 माह का एरियर्स व निलंबित कर्मचारियों की बहाली को लेकर कर्मचारियों से वादे किए हैं। वहीं अब इसके लिए उन्हें लगातार प्रयास करना होगा।
भाजपा समर्थित होने का मिलेगा लाभ
भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने बीएमएस और केंद्र सरकार की विचारधारा एक होने का हवाला देते हुए कहा है कि हमें केंद्र सरकार से सहयोग मिलता रहा है। यूनियन चुनाव में मान्यता मिलने के बाद अब कर्मचारी हितों के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाकर कार्य किया जाएगा। वहीं बीएसपी प्रबन्धन से चर्चा करने के लिए प्रतिनिधि यूनियन के रूप में बीएमएस को मान्यता मिल गई है।
भाजपा नेता व रामजन्मोत्सव समिति ने किया प्रचार
भारतीय मजदूर संघ के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता व भिलाई शहर की रामजन्मोत्सव समिति के सदस्यों ने भी सहयोग किया। भिलाई इस्पात मजदूर संघ के प्रचार लिए झंडे बैनर से लेकर पोस्टर व विज्ञापन कि व्यवस्था भी की गई। वही सांसद व पूर्व विधायक द्वारा चुनाव में टाउनशिप के मतदाताओं को बीएमएस को जिताने के लिए अपील की गई।

कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना
मतगणना स्थल एवं मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। ताकि किसी तरह का आरोप न लग सके। निष्पक्ष मतगणना के लिए चुनाव अधिकारी ने खुद मतगणना कर्मियों की तैनाती की गई है। पहले मतों के 50-50 के बंडल बनाकर गिनती शुरू हुई, जो रात ढाई बजे तक चली। बीएसपी प्रबंधन की तरफ से सीजीएम पर्सनल निशा सोनी, आइआर विभाग के महाप्रबंधक जेएन ठाकुर, जीएम पर्सनल शीजा मैथ्यू, डीजीएम इंफोर्समेंट केके यादव की ड्यूटी लगाई गई है।
विभागों में चल रहा बधाईयों का दौर
भिलाई इस्पात संयंत्र के मान्यता चुनाव के बाद सभी विभागों में बधाइयों का दौर चल रहा है। यूनियन के पदाधिकारी सभी विभागों में पहुंचकर बधाई दे रहें। भिलाई इस्पात मजदूर संघ के पदाधिकारी सभी मतदाता बंधुओं से संपर्क कर भारतीय मजदूर संघ के विजय होने पर बधाई शुभकामनाएं दी हैं । बीएमएस पदाधिकारियों में चिन्ना राव, रवि शंकर सिंह भारतीय मजदूर संघ टीम को बधाई दी शुभकामनाएं दी।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications