भानुप्रतापुर से पहले गुंडरदेही में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, BJP ने बचाई कुर्सी, कांग्रेस से हुई क्रॉस वोटिंग
छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस की निगाहें भानूप्रतापुर उपचुनाव पर टिकीं है। दोनों दल इसे 2023 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल मान रहें हैं। लेकिन इस बीच बालोद जिले के गुंडरदेही नगर पंचायत में भाजपा ने बाजी मार ली है। भाजपा ने अविश्वास प्रस्ताव पर बहुमत साबित किया है। इसमें कांग्रेस के पार्षदों ने भी क्रॉस वोटिंग कर भाजपा को समर्थन दिया है।

कांग्रेस पार्षदों ने लाया था अविश्वास प्रस्ताव
गुंडरदेही नगर पंचायत में कुछ माह पहले ही कांग्रेस पार्षदों ने वर्तमान अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार और जनता से जुड़े विकास कार्यो में भ्रष्ट्राचार का आरोप लगाकर अविश्वास प्रस्ताव लाया।अविश्वास प्रस्ताव पर गुंडरदेही नगर पंचायत में सोमवार की दोपहर वोटिंग की गई। जिसमें नगर पंचायत में तख्तापलट का खेल असफल रहा।

कांग्रेस विधायक और भाजपा प्रवक्ता ने संभाला था मोर्चा
स्थानीय विधायक होने के नाते कांग्रेस पार्षदों को एकजुट करने के लिए यहां कांग्रेस के विधायक कुंवर सिंह निषाद ने मोर्चा संभाल रखा था। लेकिन वे इसमें कामयाब नहीं हुए, कांग्रेस इस नगर पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव के साथ अध्यक्ष को बाहर का रास्ता दिखाने वाली थी। इस अविश्वास प्रस्ताव में नगर पंचायत में भाजपा की अध्यक्ष रानू सोनकर को एक कांग्रेसी पार्षद ने ही क्रॉस वोटिंग किया है। वहीं भाजपा की तरफ से इस अविश्वास प्रस्ताव से निकालने के लिए प्रभारी के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता को गुंडरदेही भेजा गया था।

यह भी पढ़ें..ब्रह्मानंद नेताम होंगे गिरफ्तार? झारखंड पुलिस को मिलेगा पूरा सहयोग,पढ़िए CM भूपेश, पूर्व CM रमन की प्रतिक्रिया
भाजपा को 10 वोट, कांग्रेस को मिले 5 वोट
गुंडरदेही नगर पंचायत में वर्तमान में भाजपा के 9 पार्षद और कांग्रेस के 6 पार्षद हैं। इस विश्वास प्रस्ताव में भाजपा को 10 वोट मिले जबकि कांग्रेस को 5 वोट मिले। क्योंकि कुछ समय पहले ही एक कांग्रेस पार्षद ने भाजपा में प्रवेश लिया है। इस जीत के बाद भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के बेबुनियाद आरोपो का गुब्बारा फुट गया। षडयंत्र पूर्वक ये अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। इस वजह से खुद कांग्रेस के लोगों ने ही उनका साथ नहीं दिया।












Click it and Unblock the Notifications