Balod: महिला से मिलने आता था आरक्षक, ग्रामीणों ने कर दी पिटाई, गांव में बनाया बंधक, फिर पुलिस ने भेजा जेल

बालोद, 16 सितम्बर। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सरकारी कर्मचारी की पिटाई का दूसरा मामला सामने आया। इस बार बालोद जिले के ग्राम जुनवानी में एक आरक्षक को गांव की एक महिला के साथ संदिग्ध अवस्था में मिलने पर ग्रामीणों ने पिटाई कर दी है। इतना ही नही सहायक आरक्षक को पीटने के बाद गांव में मंच पर बंधक बनाए रखा। इस मामले को लेकर गांव में काफी देर तक हंगामा चलता रहा है। जिसके बाद पुलिस ने आरक्षक पर कार्रवाई की।

अक्रोशित ग्रामीण ने की आरक्षक को बनाया बंधक

अक्रोशित ग्रामीण ने की आरक्षक को बनाया बंधक

बालोद जिले के डौंडीलोहारा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जुनवानी में इस घटना के बाद तनाव की स्थिति निर्मित हो गई थी। आरोपी आरक्षक को पीटने के बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद डौण्डी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरक्षक को वहां से निकालने की कोशिश की तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए। इन बीच पुलिस और लोगों के बीच धक्का मुक्की भी हुई। आरक्षक का नाम रमेश यादव निवासी दल्ली राजहरा है।

डौंडीलोहारा थाने में पदस्थ है आरक्षक

डौंडीलोहारा थाने में पदस्थ है आरक्षक

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक रमेश यादव दल्ली राजहरा का निवासी है, और वर्तमान में डौंडीलोहारा थाने में पदस्थ है, आरोपी आरक्षक कुछ दिनों से गांव में महिला के घर में आना-जाना करता था, जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने पहले भी आरक्षक को चेताया था इस बार ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा।

आरक्षक और महिला के बीच अवैध सबन्ध का मामला

आरक्षक और महिला के बीच अवैध सबन्ध का मामला

ग्रामीणों के अनुसार आरक्षक रमेश यादव कुछ दिनों से महिला के निवास में आना जाना कर रहा था। इस पर ग्रामीणों ने कई बार समझाया भी लेकिन यह सिलसिला जारी रहा। लेकिन इस बार ग्रामीणों ने आरक्षक को रंगे हाथों पकड़ लिया। बताया जा रहा है महिला और सहायक आरक्षक के बीच अवैध संबंध था। बालोद जिले के एक गांव में कुछ दिन पहले इसी तरह एक शिक्षक को एक युवती के साथ लिव इन में रहने पर परिजनों ने जमकर पिटाई कर दी थी। ग्रामीणों ने शिक्षक को भी बंधक बनाया था।

ग्रामीणों ने मिलकर आरक्षक को पीटा

ग्रामीणों ने मिलकर आरक्षक को पीटा

ग्रामीणों ने आरक्षक को रंगे हाथ पकड़ने के लिए मौके का इंतजार किया। महिला का पति कहीं बाहर गया हुआ था। जिसके बाद रात में ही आरक्षक रमेश यादव महिला के घर पहुंचा। ग्रामीणों ने रात भर जाग कर उसके बाहर निकलने का इंतजार किया। फिर सुबह उस आरक्षक को महिला के घर से निकलकर पिटाई कर दी। आरक्षक को पीटने के बाद गांव के ही मंच में बंधक बना कर रखा गया। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई है।

डौण्डी लोहारा थाना क्षेत्र का मामला

डौण्डी लोहारा थाना क्षेत्र का मामला

बालोद जिले के लोहारा थाना क्षेत्र में घटित इस घटना की जानकारी देते हुए बालोद एसपी जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि हमने आरोपी आरक्षक को निलंबित कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता से कार्रवाई की है, आरक्षण के खिलाफ लोहारा थाने में धारा 354 और 452 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

आरक्षक के पास मिला पिस्टल, पुलिस ने किया जप्त

आरक्षक के पास मिला पिस्टल, पुलिस ने किया जप्त

दरअसल आरोपी आरक्षक रमेश यादव अपने साथ पिस्टल लेकर विवाहित महिला के घर में घुसा था।आरोपी रमेश यादव की पिटाई करते वक्त रमेश ने गांव वालों को डराने के लिए पिस्टल निकाल ली, जिसके बाद गांव वालों का आक्रोश और बढ़ गया। ग्रामीणों ने घेरकर आरक्षक से पिस्टल छीना और फिर जमकर पिटाई कर दी। पुलिस के अनुसार यह पिस्टल नकली है, जिसे सिर्फ जानवरों को डराने भगाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+