Dindori SDM News: SDM पत्नी को तकिए से दी रूह काप देने वाली मौत, फिर वॉशिंग मशीन से मिटाए सबूत
SDM Nisha Napit Murder Case: शाहपुरा एसडीएम निशा नापित की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पति मनीष शर्मा ने की थी और सबूत मिटाने के लिए कपड़ों को वॉशिंग मशीन में धोकर सुखा दिया था।
Dindori SDM News: डिंडौरी जिले के शहपुरा एसडीएम निशा नापित शर्मा के ब्लाइंड मर्डर केस का 24 घंटे के भीतर पुलिस खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस हत्याकांड को लेकर सिलसिलेवार तरीके से सारी जानकारी साझा की है।
पुलिस ने हत्यारे पति मनीष शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। मनीष शर्मा ने एसडीएम पत्नी की हत्या कर सबूत मिटाने के लिए खून से सने कपड़ों को वॉशिंग मशीन में धोकर सुखा दिए था। मर्डर के बाद पति मनीष शर्मा ही अपनी पत्नी को लेकर हॉस्पिटल पहुंचा था जहां निशा की नाक और मुंह से खून बह रहा था।

मनीष शर्मा (उनके पति) यहीं के रहने वाले हैं और कोई काम धंधा नहीं करते। दोनों shaadi.com के माध्यम से मिले और एक दूसरे को पसंद किया और फिर शादी कर ली। लेकिन उन्होंने हमें नहीं बुलाया था और हमें बताए बिना दोनों ने शादी कर ली थी। मनीष को शुरू से ही पैसे की चाहत थी। शादी के दूसरे ही दिन से उसने निशा से रुपए मांगना शुरू कर दिया था।
मेरी बहन ने कर्ज ले-लेकर मनीष को कम से कम पांच लाख रुपये दिए थे। इसके बाद भी वह उसे मानसिक और शारीरिक परेशान करता था। वह मुझे इसके बारे में बताती थी। मुझे संदेह है कि मनीष शर्मा ने ही निशा की हत्या की है। मैं दोषियों के लिए उचित जांच और सजा की मांग करती हूं।
पुलिस को आरोपी पति ने बताया कि निशा की तबीयत खराब होने के कारण उसे लेकर हॉस्पिटल गया हुआ था और इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई थी। लेकिन पीएम करने वाले डॉक्टर के अनुसार, निशा की मौत करीब 4 से 5 घंटे पहले ही हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो मनीष ने मर्डर की बात स्वीकार कर ली। आरोपी पति ने बताया कि उसने तकिए से मुंह और नाक दबाकर अपनी पत्नी निशा नापित की हत्या को अंजाम दिया। इस दौरान निशा के मुंह और नाक जब खून निकला तो कपड़े, तकिया और चादर लाल हो गए, जिन्हें आरोपी ने वॉशिंग मशीन में धोकर सुखा दिया था।
पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल के अनुसार कि जांच में यह जानकारी सामने आई है कि निशा ने अपने सर्विस बुक, बीमा, बैंक खाता में मनीष शर्मा का नॉमिनी के रूप में नाम दर्ज नहीं कराया था। जिसे लेकर आए दिन दोनों के बीच झगड़े होते थे। पुलिस ने धारा 302, 304 बी और 201 के तहत केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications