दिग्विजय सिंह ने 6 साल बाद किया खुलासा क्यों कहा था लादेन को 'ओसामा जी'
नई दिल्लीः मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ओसामा बिन लादेन को 'जी' कहने पर छह साल बाद सफाई दी है। वरिष्ठ नेता का कहना है कि उन्होंने व्यंग्य के रूप में ओसामा बिन लादेन को जी कहा था। बता दें साल 2011 के मई में ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद दिग्विजय सिंह ने ओसामा जी कहा था, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना की गई थी। उस समय कांग्रेस पार्टी के सफाई देना मुश्किल हो गया था।


2011 में लादेन को पाकिस्तान के एबटाबाद में मार गिराया था
दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने उनके बयान को ऐसे पेश किया जैसे मैं ओसामा का समर्थक कर रहा हूं। दिग्विजय सिंह ने साल 2011 में लादेन को पाकिस्तान के एबटाबाद में मार गिराया था। लादेन साल 2011 में अमेरिका में हुए सबसे बड़े आतंकी हमले का मास्टमाइंड था।

दिग्विजय सिंह की हुई थी आलोचना
ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा था कि कैसे 'ओसामा जी' इतने सालों से पाकिस्तान की मिलिट्री एकेडमी के पास रह रहा था और किसी को इसकी भनक नहीं लगी। दिग्गिवजय सिंह के इस बयान के बाद उनकी काफी आलोचना की गई थी।

दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर लिखा
सोमवार को ट्विटर पर दिग्विजय सिंह ने अमेरिका ने धन्यवाद दिया। बता दें यह कोई पहला बयान नहीं है दिग्विजय सिंह अपने कई बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में पीएम मोदी पर लिखे कमेंट को लेकर भी दिग्विजय सिंह की काफी आलोचना हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications