धनबादः सगे भाइयों ने मिलकर मौसा को उतारा मौत के घाट फिर चबूतरे में गाड़ दिया

धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले के पुटकी थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पुराने विवाद के कारण दो भाइयों ने मिलकर अपने मौसा को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उनके शव को चबूतरे में गाड़ दिया। दरअसल, मृतक रामचंद्र रजक चार दिन से गायब थे। इसके बाद उनके बेटे ने पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी। इसी दौरान मंगलवार की रात को पुलिस ने चबूतरा तोड़कर रामचंद्र रजक की लाश बरामद की।

jharkhand dhanbad brother did murder of his uncle

पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया और उनके पूछताछ की। इस दौरान दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपित राजू रजक और कुंदन रजक ने बताया कि उन लोगों ने बीते रविवार को ही रामचंद्र रजक की गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव को चबूतरे में गाड़कर ऊपर से प्लास्टर कर दिया।

डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर मुकेश कुमार ने कहा कि आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि मृतक उन्हें और उनके पिता को काफी परेशान करता था। मृतक रिश्ते में दोनों का मौसा लगता था। आरोपितों की निशानदेही पर डीएसपी मुकेश कुमार और केंदुआडीह सर्किल इंस्पेक्टर हरिशंकर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। देर रात मजिस्ट्रेट के साथ-साथ पुटकी सीओ सुरेन्द्र कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद सभी की मौजूदगी में चबूतरा तोड़कर शव निकाला गया।

आरोपितों के मुताबिक मृतक से उनका काफी विवाद चल रहा था। हालांकि पुलिस मामले को अवैध संबंध से जोड़कर देख रही है। इधर, मृतक रामचंद्र रजक के दो पुत्र दो दिन पहले ही मद्रास से धनबाद लौटे हैं। ट्रेन से लौटने के बाद पीएमसीएच में जांच के बाद दोनों को पांडरकनाली पंचायत सचिवालय में क्वारंटाइन में रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+