हो गई थी दाह-संस्कार की तैयारी, शव लेकर घर जा रहे थे परिजन, मृत महिला अचानक हो गई जिंदा
देवरिया की रहने वाली मीना देवी को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन रोने लगे। गांव व रिश्तेदारों को मीना देवी के मरने की सूचना दे दी गयी। घर पर दाह संस्कार की तैयारी भी हो गयी। परिजन मीन
Deoria News: देवरिया की रहने वाली मीना देवी को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन रोने लगे। गांव व रिश्तेदारों को मीना देवी के मरने की सूचना दे दी गयी। घर पर दाह संस्कार की तैयारी भी हो गयी। परिजन मीना देवी को मेडिकल कॉलेज से लेकर अभी चौरी-चौरा ही पहुंचे थे कि मीना जिंदा हो गयी। बात करने लगी। मुझे कहां लेकर जा रहे हैं परिजनों से पूछने लगी। जिस घर में मीना की मौत से मातम पसरा था,वहां अचानक खुशियों की लहर दौड़ पड़ी। सभी को उनके जिंदा होने की खबर दी गयी।

जानकारी के मुताबिक, महुआडीह क्षेत्र के बेलवा बाजार की रहने वाली मीना कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। परिजनों ने पहले उन्हें देवरिया में दिखाया गया । ज्यादा परेशानी होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती करते हुए इलाज शुरु कर दी। शुक्रवार को उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर घर लौटने लगे।
घर लौटते समय चौरी-चौरा के पास महिला अचानक जिंदा हो गयी। वह परिजनों से बात करने लगी। इस पर परिवार के लोग उसे दोबारा डॉक्टर के पास ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें स्वस्थ्य बताया और घर ले जाने की बात कही। मीना को जिंदा देख घर वालों की खुशी का ठिकाना न रहा और हो भी क्यों न जिस घर में दाह -संस्कार की तैयारी हो रही हो ऐसे समय में जिंदा होने की खबर मायने रखती है।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications