UP News: ट्राइसाइकिल पर बैठे दिव्यांग को बेरहमी से पीटते दिखे दो पुलिसकर्मी, Video देख भड़के लोग

UP Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद से एक बड़ा ही शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ट्राई साइकिल पर बैठे एक दिव्यांग व्यक्ति को उत्तर प्रदेश पुलिस के दो सिपाहियों द्वारा पीटा जा रहा है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ट्राई साइकिल पर बैठा दिव्यांग गिड़गिड़ाते हुए रहम की भीख मांग रहा है लेकिन पुलिसकर्मियों का कलेजा नहीं पसीजा और पुलिसकर्मी उसे दनादन दोनों तरफ से पीटते नजर आ रहे हैं। इसका वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

viral-video-of-up-police-constable-beating-divyang-in-deoria-uttar-pradesh

वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी दलों द्वारा लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। तो वही पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है जांच पड़ताल की जा रही है और जांच के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यह मामला देवरिया जनपद के रुद्रपुर कस्बा अंतर्गत आदर्श चौराहे का है। आह्लादपुर मरकड़ी गांव निवासी सचिन सिंह बचपन से दिव्यांग है और ट्राई साइकिल से ही चलता है। यह भी बताया जा रहा है कि सचिन के माता-पिता की पूर्व में ही मौत हो गई है घर में केवल उसके बाबा ही रहते हैं।

इसके अलावा सचिन के 2 बड़े भाई बाहर नौकरी करते हैं घर पर कोई नहीं रहता है जिसके चलते दिव्यांग और सर घर के बाहर ही या होटल में खाना खा लेता है। बताया जा रहा है कि शनिवार को भी रात में वह पूर्वी बाईपास पर स्थित एक ढाबे पर भोजन करके लौट रहा था। जब आदर्श चौराहे पर पहुंचा तो उसे प्यास लगी इस दौरान वहां पिकेट पर मौजूद सिपाहियों से उसने हैंडपंप से बोतल में भर कर पानी मांग लिया।

दिव्यांग सचिन का कहना है कि इतना सुनते ही पुलिसकर्मियों को गुस्सा आ गया और दोनों पुलिसकर्मी उसके पास पहुंच गया और उसकी पिटाई करने लगे। पिटाई करने के बाद दोनों उसे कोतवाली लेकर चले गए वहां पर आने पुलिसकर्मियों ने उन दोनों को काफी समझाया उसके बाद दोनों ने सचिन को छोड़ा।

पिटाई के दौरान दूर से किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया और वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को समाजवादी पार्टी के साथ ही अन्य राजनीतिक विपक्षी दलों द्वारा भी ट्वीट किया गया है। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा भी दोनों सिपाहियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+