5 दिन पहले घर से ड्यूटी पर लौटे थे विजय मौर्य, खबर सुनते ही पत्नी और पिता हुए बेसुध

Deoria News, देवरिया। जम्मू कश्मीर के पुलवामा (Pulwama Blast) के अवन्तीपुरा के गोरीपुरा इलाके में गुरुवार को हमले में शहीद होने वालों में जिले के भाटनी क्षेत्र के छपिया जगदीश के रहने वाले विजय कुमार मौर्य भी हैं। बता दें कि विजय मौर्य 5 दिन पहले ही घर से ड्यूटी पर लौटे थे। उनकी शहादत की खबर सुनते ही पत्नी और पिता बेसुध हो गए। वहीं, गांव में भी मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि सेना के उसी वाहन में सवार रहे जिसे आतंकियों ने निशाना बनाया है।

घर में मचा कोहराम

घर में मचा कोहराम

देवरिया जिले के भटनी कस्‍बे के छपिया जगदीश गांव के रहने वाले विजय मौर्य (30) पुत्र रामायन मौर्य दस दिन की छुट्टी के बाद 9 फरवरी को ही वापस ड्यूटी पर लौटे थे। उनके जाने के पांचवें दिन उनके शहीद होने की खबर गांव में पहुंची, तो वहां कोहराम मच गया। वे सीआरपीएफ की 92वीं बटालियन में कांस्‍टेबल के पद पर तैनात रहे हैं। उनकी तैनाती वर्तमान में जम्‍मू कश्‍मीर के कुपवाड़ा में रही है। दो फरवरी को वे दस दिन के अवकाश पर गांव आए थे। परिजनों ने बताया कि वे उसी बस में सवार थे, जो आतंकी हमले का शिकार हुई है।

गुरुवार को घर पहुंची शहादत की जानकारी

गुरुवार को घर पहुंची शहादत की जानकारी

बता दें कि गुरुवार की शाम सीआरपीएफ में डीएसपी के पद पर कश्‍मीर में ही तैनात उनके चचेरे भाई राजेश मौर्या ने फोन पर भाई विंदेश को विजय की शहादत की जानकारी दी। राजेश के मुताबिक जम्‍मू से रवाना हुई सीआरपीएफ के काफिल में विजय भी थे। उनकी पत्‍नी विजयलक्ष्‍मी चार साल की बेटी के साथ देवरिया जिले में किराए के मकान में रहती हैं। उनके पिता और भाभी गांव में रहते हैं।

पिता हुए बेसुध

पिता हुए बेसुध

विजय पिछले 11 साल से सीआरपीएफ में तैनात रहे है। साल 2008 में उनकी कांस्‍टेबल के पद पर तैनाती हुई थी। 2014 से वे जम्‍मू कश्‍मीर के कुपवाड़ा में तैनात रहे हैं। घटना के बारे में देर रात तक उनके पिता और पत्‍नी को कुछ भी नहीं बताया गया। सुबह जब उन्‍हें घटना की जानकारी दी गई, तो वे बेसुध हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+