जहरीले सांप को किया Kiss, वीडियो बनाते रहे लोग और सांप से खेलता रहा शख्स, एक गलती ने ले ली जान: Video Viral
यूपी के देवरिया में सांप को पकड़ना और उसके साथ स्टंट करना एक युवक को महंगा पड़ गया। इस दौरान सांप ने उन्हें डंस लिया और उनकी मौत हो गई। सांप की मौत से उनके परिवार में मातम पसरा है।

देवरिया में जहरीले सांप को पकड़ने के बाद स्टंट करना एक शख्स को महंगा पड़ गया। कभी वह सांप को अपने गले में लपेट लेता, कभी हाथ में लेकर लोगों को डराता और कभी उसे Kiss भी करता। बताया जा रहा है कि उसने सांप को Kiss किया, इसी बीच सांप ने उसे काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से उनके परिवार में मातम पसर गया है।
Recommended Video

सांप पकड़ने में एक्सपोर्ट था संतोष
दरअसल, देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना अंतर्गत करमेल गांव का रहने वाला संतोष सांप पकड़ने का एक्सपर्ट था। बताया जा रहा है कि देवरिया के साथ ही आसपास के अन्य जनपदों में भी सांप दिखाई देने के बाद सांप को पकड़ने के लिए लोग संतोष को बुलाते थे। उसको जानने वाले लोगों का यह भी कहना है कि सांप को पकड़ने के बाद वह घनी आबादी से दूर जंगली इलाके और खेतों में सांपों को छोड़ देता था। लोगों द्वारा यह भी बताया गया कि संतोष के सांप पकड़ने की काबिलियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चाहे कितना जहरीला सांप हो, संतोष उसे छड़ी या डंडे की बजाय अपने हाथों से ही पकड़ लेता था।

रविवार को पकड़ा आखिरी सांप
लोगों द्वारा यह भी बताया गया कि संतोष अब तक काफी संख्या में सांप पकड़ चुका था। बताया जा रहा है कि रविवार को सायं काल खुखुंदू थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में एक जहरीला सांप दिखाई दिया। जिस व्यक्ति के घर सांप निकला था उसने फोन करके संतोष को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद संतोष अपने मित्र के साथ जमुआ गांव में सांप पकड़ने के लिए निकल गया। वहां पर संतोष ने कोबरा (गेहुअन) सांप देखा और कड़ी मशक्कत करके उसने उसे पकड़ लिया। सांप को पकड़ने के दौरान लोग उसका वीडियो बना रहे थे ऐसे में उसे भी काफी अच्छा लगा और वह सांप को अपने में हाथ में लेकर लोगों को दिखाने लगा और लोग वीडियो बनाते रहे।

चौराहे पर सांप को लेकर करने लगा स्टंट
गांव में सांप पकड़ने के बाद वह उसे अपने मित्र के साथ लेकर जा रहा था और जब करमेल चौराहे पर पहुंचा तो वहां भी चौराहे पर मौजूद भीड़ को वह सांप दिखाने लगा। चौराहा होने के चलते वहां पर राहगीरों का काफी संख्या में आवागमन हो रहा था और लोग संतोष का वीडियो बनाने लगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान संतोष कभी अपने गले में सांप को लपेट लेता तो कभी अपने हाथों में पकड़ कर लोगों को डराने लगता। लोगों को डराने के अलावा संतोष सांप को दुलार और प्यार करते हुए कभी उसके फन पर ठोंकता तो कभी उसे किस भी करता।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
बताया जा रहा है कि इसी बीच सांप ने उसे डस लिया और उसकी हालत खराब होने लगी। चौराहे पर मौजूद लोग उसे तत्काल अस्पताल लेकर गए लेकिन अस्पताल में पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद उसके घर वाले और पुलिस भी अस्पताल पहुंची। मौत के बाद उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है वहीं थाना प्रभारी नवीन सिंह ने बताया कि मौत की सूचना के बाद पुलिस मौके पर गई थी और उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस घटना के समय करमेल चौराहे पर बनाया गया संतोष का अखिरी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications