'मेरा सांसद तो.... ', लोगों ने किया कमलेश पासवान का विरोध, भागने पर मजबूर हुए नेताजी, देखें Video
Deoria News Uttar Pradesh: गोरखपुर के बांसगांव लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद कमलेश पासवान को लोगों का विरोध झेलना पड़ गया। दरअसल देवरिया जिले का कुछ भाग बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में पड़ता है। इसी के तहत देवरिया का बरहज क्षेत्र भी आता है। सांसद अभी इस क्षेत्र में पहुंचे ही थे कि ग्रामीणों ने नारेबाजी शुरु कर दी। लोगों को आक्रोशित देख सांसद वहां ने निकल गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, बांसगांव के बीजेपी सांसद कमलेश पासवान सोनाड़ी क्षेत्र के मरकड़ा चौराहे पहुंचे थे। उनके साथ विधायक दीपक मिश्रा भी मौजूद थे। जहां पहले से मौजूद भीड़ ने उन्हें घेर लिया। लोग जनप्रतिनिधियों के विरोध में नारेबाजी करते हुए उन्हें नियत कार्यक्रम में जाने से रोक दिए। भारी विरोध के कारण जनप्रतिनिधियों को बैरंग लौटना पड़ा। चौराहे पर नाराज लोग जनप्रतिनिधियों से उनके विकास कार्यों का हिसाब मांग रहे थे।

मरकड़ा गांव में एक कार्यक्रम प्रस्तावित था। लोगों के अनुसार सांसद और क्षेत्रीय विधायक खुदियां पाठक और अमांव गांव के बाद दिन में करीब 11 बजे चौराहे पर पहुंचे। काफिला देख 100 से अधिक की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई। बताया जा रहा है कि अपने स्वागत में लोगों को खड़ा होना जान जनप्रतिनिधि और समर्थक गाड़ी रोककर नीचे उतर आए। एकत्रित भीड़ उन्हें घेरकर नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन करने लगी। पड़ोस गांव का होने के कारण क्षेत्रीय विधायक लोगों को कुछ समझाना चाहे। लेकिन लोगों ने उनकी एक न सुनी। ग्रामीण, विधायक के गांव को जाने वाली सड़क के अलावा जनप्रतिनिधियों से अन्य विकास कार्यों का ब्योरा आदि की मांग कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications