Deoria News: छत पर सोते समय लापता हो गयी थीं दो बहने,एक का नदी किनारे मिला शव

देवरिया के तरकुलवा थानाक्षेत्र के बसंतपुर धूसी गांव से शुक्रवार की रात में छत पर सोते समय गायब दो बहन में से एक का शव रविवार सुबह छोटी गंडक नदी किनारे मिला। दूसरी बहन की तलाश की जा रही है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच

देवरिया,24 जुलाई: देवरिया के तरकुलवा थानाक्षेत्र के बसंतपुर धूसी गांव से शुक्रवार की रात में छत पर सोते समय गायब दो बहन में से एक का शव रविवार सुबह छोटी गंडक नदी किनारे मिला। दूसरी बहन की तलाश की जा रही है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस मामले में मां की भूमिका भी संदिग्ध है।

deoria

जानकारी के मुताबिक, बसंतपुर धूसी गांव के रहने वाले बृजवासी कुशवाहा, पत्नी संध्या और बेटी अनीशा (6 वर्ष) व आयुषी (11 वर्ष) के साथ शुक्रवार की रात पर छत पर सोए थे। देर रात उनकी नींद खुली तो दोनों बेटियां गायब थीं। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई।
रविवार को थानाक्षेत्र के छोटी गंडक नदी के पचरूखिया घाट पर लोगों ने एक शव नदी में एक टीले के पास रुका हुआ देखा। उन्होंने इसकी सूचना तरकुलवा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और शिनाख्त के लिए बालिकाओं के पिता बृजवासी कुशवाहा को बुलवाया। उसने शव की शिनाख्त अपनी छह वर्षीया बेटी अनीशा के रूप में की।
क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि दोनों बहनों की तलाश की जा रही थी।रविवार सुबह लोगों ने नदी किनारे एक शव होने की जानकारी दी।इसकी पहचान अनीशा के रुप में हुई।मां गायब है।उसकी भी तलाश की जा रही है। जल्द ही पूरे घटना का अनावरण कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+