Deoria News: ईंट-भट्ठे की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत, तीन घायल

देवरिया में ईंट भठ्ठे की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गयी है, जबकि तीन लोग घायल है। जिनका इलाज चल रहा है।

deoria

Deoria News: देवरिया के रामपुर कारखाना क्षेत्र के बभनौली गांव में शनिवार सुबह ईट-भठ्ठे की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गयी जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। यह मजदूर छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। देवरिया मेडिकल कॉलेज में घायलों का इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, बभनौली गांव के एमएमटी ईंट भठ्ठे पर शनिवार सुबह 12 मजदूर काम कर रहे थे। पकाए गए ईंटों को निकालने का काम चल रहा था। इसी दौरान ईंट भठ्ठे की दीवार गिर गयी। दीवार गिरता मजदूर शोर मचाने लगे। लेकिन जब अन्य मजदूर भागते तब तक कुछ मजदूर दीवार की चपेट में आ गए। जिसमें छत्तीसगढ़ के विलासपुर के पचपेठी क्षेत्र के भिलौनी गांव के पांच मजदूर इसके नीचे दब गए।

इस घटना के बाद से ही आस- पास अफरा- तफरी मच गयी। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद मजदूरों को बाहर निकाला गया। सभी को देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां दो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तीन का इलाज चल रहा है।

घटना की जानकारी होते ही सीओ श्रीयश त्रिपाठी, एडीएम वित्त नागेंद्र कुमार घटना स्थल पर पहुंच गए। एडीएम ने कहा कि घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। जिन मजदूरों की मौत हुई है उन्हें सरकार द्वारा आर्थिक सहयोग दिया जाएगा। किन कारणों से दीवार गिरी इसकी जांच की जा रही है।

Recommended Video

    ब्रेकिंग न्यूज: ईट भट्टे पर ईट निकालते समय गिरी दीवार 2 मजदूर की मौत, 4 घायल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+