UP : सुहागरात के दिन पति कर रहा था इंतजार, पत्नी ने प्रेमी के साथ कर दिया यह काम
देवरिया के तरकुलवा में एक दुल्हन सुहागरात के दिन ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी।

Deoria News: देवरिया जिले के तरकुलवा क्षेत्र के एक गांव से ऐसा मामला सामने आया है जहां सुहागरात के दिन पत्नी अपने पति को छोड़ प्रेमी के साथ फरार हो गयी। पति इंतजार करता रह गया और पत्नी प्रेमी के साथ बाइक से फरार हो गयी। पति जब कमरे में पहुंचा तो पत्नी नहीं थी। इसकी सूचना उसने परिजनों को दी। खोजने के बाद भी पत्नी जब नहीं मिली तब पति ने इसकी सूचना पुुलिस को दी।
जानकारी के मुताबिक, तरकुलवा थानाक्षेत्र के एक गांव में एक युवक की शादी पहली फरवरी को हुई। दो फरवरी को दुल्हन ससुराल आई थी। पूरे घर में खुशी का माहौल था। सभी नई दुल्हन के आने खुश थे। रिश्तेदारों व मित्रों से बात करने के बाद जब पति पत्नी से मिलने कमरे में पहुंचा तो वह हैरान रह गया। कमरे में पत्नी नहीं थी। उसने आवाज लगाई पर कोई जबाव नहीं मिला। इसकी जानकारी घर वालों को दी। सभी ने दुल्हन को पूरे घर में खोजा वह नहीं मिली। इसके बाद पति ने पुलिस को जानकारी दी।
ग्रामीणों ने बताया कि दुल्हन बाइक पर किसी युवक के साथ गयी है। पत्नी को समझने में देर न लगी और वह समझ गया कि पत्नी प्रेमी के साथ फरार हो चुकी है। पुलिस ने दूसरे थाने का मामला बताते हुए परिजनों को वापस घर भेज दिया।
थाना प्रभारी दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया पत्नी के भागने की सूचना उसके पति ने दी है। मामला पटहेरवा थाने का है। इसलिए वे वापस लौट गए।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications