Deoria News: सीडीओ की विदाई पर फूट-फूट कर रोईं छात्राएं, लिपटकर कहा- 'प्लीज मत जाइए'

Deoria News: देवरिया जिले से एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जो आप सभी को भावुक कर देगा। इसमें छात्राएं सीडीओ से लिपटकर रो रही हैं। रोने की वजह है सीडीओ रविन्द्र कुमार का अन्य जगह स्थानांतरण। एक प्रशासनिक अधिकारी व छात्रों के लगाव का यह दृश्य देखने योग्य था। अधिकारी के ट्रांसफर पर छात्रों का फूट-फूट कर रोना एक अनोखा पल रहा।

किसी अधिकारी और उसके मातहतों के बीच प्रेम और लगाव तो आमतौर पर देखने को मिल ही जाते हैं । लेकिन स्कूल की नन्ही छात्राओं और एक अधिकारी के बीच का ऐसा लगाव शायद ही किसी ने देखा हो। देवरिया जिले के सीडीओ रविन्द्र कुमार का ट्रांसफर होने के बाद जब वो अपने विदाई कार्यक्रम में आदर्श प्राथमिक विद्यालय रुच्चापार पहुंचे तो यहां के विद्यार्थियों ने उन्हें अत्यंत भावुक मन से विदाई दी। कुछ छात्राओं ने जब रोना शुरू किया तो वहां मजूद तमाम लोगों की आंखें भर आईं।

deoria cdo

दरअसल इस विद्यालय को सीडीओ रवींद्र कुमार ने गोद लिया था। उन्होंने जन सहयोग से महज एक वर्ष के भीतर उक्त विद्यालय को स्मार्ट एवं आधुनिक विद्यालय में बदला, जिसकी वजह से क्षेत्र के दर्जनों अभिभावकों ने प्राइवेट स्कूलों से अपने बच्चों का नाम कटाकर इस विद्यालय में कराया। जिसकारण बच्चों का जुड़ाव इनसे अधिक हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+