SDM Jyoti Maurya के पति की तरह परेशान हैं देवरिया के पांच युवक, लगाई यह गुहार
Deoria News: उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश में इस समय एसडीएम ज्योति मौर्य का मामला सुर्खियों में हैं। लेकिन यह पहला मामला नहीं है जब ऐसा हुआ है। तमाम मामले इस तरह देख को मिल रहे हैं। इसी तरह का मामला उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से सामने आया है। जहां पिछले तीन माह ने पांच युवकों ने थाने में यह तहरीर दी है कि नौकरी मिलने के बाद पत्नी बदल गयी है।
पिछले तीन माह के आंकड़ों पर नजर डाले तो पता चलता है कि पति और पत्नी के बीच दूरी सिर्फ इसलिए बढ़ गयी है क्योंकि पत्नी नौकरी करने लगी। पांच युवकों ने महिला थाने में तहरीर देकर अपनी आपबीती बताई । देवरिया शहर की रहने वाली एक लड़की का विवाह बरहज के रहने वाले एक युवक से हुआ था। शादी के बाद से उसने पढ़ने की इच्छी जताई तो पति ने उसका पूरा सहयोग किया। परिणाम भी अच्छे आए और वह शिक्षक बन गयी। धीरे- धीरे उसने अपने पति से दूरी बनानी शुरु कर दी। कुछ समय बाद दोनों के बीच बातचीत भी बंद हो गयी। अब वह पति के साथ नहीं रहना चाहती है।

एक अन्य मामले में रुद्रपुर कस्बा निवासी एक युवती की शादी कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक के साथ हुई है। युवती शादी के बाद अध्यापक की नौकरी पा गई। जिसकी तैनाती जिले के एक सरकारी स्कूल में है। दोनों के रिश्ते बेहद खराब हो चुके हैं। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक की शादी खुखुंदू थाना क्षेत्र में हुई थी। इसमें युवती की लेखपाल की नौकरी लग गई और वह अपनी तैनाती स्थल पर चली गई। इसके बाद दोनों के बीच दूरी बनने लगी और मामला पुलिस तक पहुंच गया है। इसी तरह का मामला दो अन्य युवकों का भी है।
महिला थाना प्रभारी अर्चना सिंह ने बताया कि ऐसे मामले सामने आए हैं। दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की जा रही है। प्रयास यह है कि बातचीत से समस्या का समाधान निकाला जाए। पति और पत्नी के बीच संतुलन का होना जरुरी है।












Click it and Unblock the Notifications