Deoria : तीन वाहनों की आपस में हुई भिड़ंत,आधा दर्जन से अधिक घायल
देवरिया के भलुअनी में शुक्रवार सुबह बस,पिकअप व कार की भिड़ंत हो गयी। घने कोहरे के कारण हुई इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

Deoria News: घने कोहरे के कारण इधर एक्सीडेंट होने की घटनाएं बढ़ गयी हैं। शुक्रवार सुबह देवरिया जिले के भलुअनी क्षेत्र के बारीपुर गांव के समीप रोडवेज की बस व पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी। इसके बाद एक कार भी इसमें टकरा गयी। इस घटना में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
जानकारी के मुताबिक, देवरिया के बरहज से यात्रियों को लेकर बस बनारस रोड की तरफ जा रही थी तभी सामने से आ रही पिकअप इसमें टकरा गयी। इसमें बस में आगे बैठे यात्रियों को चोट लगने के साथ ही पिकअप चालक को भी गंभीर चोट आयी है। चालक वाराणसी का रहने वाला है। इस एक्सीडेंट के बाद देवरिया से आ रही ब्रेजा कार बस में जा टकराई। इस घटना में कुल आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। जिला अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा है।
इंस्पेक्टर भलुअनी बृजेश मिश्र ने बताया कि बारीपुर गांव के समीप घने कोहरे के कारण बस,कार व पिकअप की भिड़ंत हो गयी। बस और पिकअप को थाने लाया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
देवरिया के एसपी संकल्प शर्मा ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि मौसम खराब है। घने कोहरे के कारण दृश्यता बहुत कम हो गयी है। ऐसे में बहुत आवश्यक होने पर ही घने कोहरे में वाहन चलाएं। वाहन चलाते समय रफ्तार नियंत्रित रखे। लाइट ऑन रखें।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications