UP: इश्क में पागल हुई दो बच्चों की मां, प्रेमी संग उड़ीसा से पहुंची देवरिया, बेटों ने लगाई पुलिस से गुहार

उड़ीसा की रहने वाली महिला अपने प्रेमी के कहने पर तीस लाख का जेवर व नगदी लेकर फरार हो गयी।बच्चों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

lover

Deoria News: प्रेम में पागल होने के कई किस्से हम सब ने सुने हैं। इसी क्रम में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें दो बच्चों की मां इश्क में इस कदर पागल हो गयी कि सैकड़ों किमी दूर रहने वाले अपने प्रेमी के साथ बच्चों को छोड़ चली आई। इतना ही नहीं तीस लाख के जेवर व नगदी भी साथ लेते आई। बेटों ने भी हिम्मत नहीं हारी और मां की तलाश करते उड़ीसा से पहुंच गए उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले तक। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महिला व उसके प्रेमी विकास मणि को गिरफ्तार कर लिया है।

फेसबुक से हुई दोस्ती
देवरिया जिले के रहने वाले विकास मणि की दोस्ती उड़ीसा की रहने वाली एक महिला से हुई। दोस्ती धीरे- धीरे प्यार में बदल गयी। दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। घंटों दोनों में बातचीत होने लगी। महिला भी इस कदर इसके प्यार में पागल हो गयी कि वह अपने दो बच्चों को छोड़ विकास मणि के साथ निजी साधन से उसके घर चली आई। महिला उड़ीसा के तल्चर की रहने वाली है।

तीस लाख का जेवर व नगदी भी साथ लाई
इतना ही नहीं उड़ीसा की रहने वाली महिला जब विकास के साथ आई तो उसने अपने साथ तीस लाख रुपये कीमत के जेवर भी लाई थी। पुलिस ने महिला के पास से दो लाख नगद रुपये भी बरामद किए हैं।

मां की तलाश में देवरिया पहुंचे बच्चे
मां को घर से लापता होने पर बच्चे परेशान हो गये। पहले उन्होंने उड़ीसा के अंगुल जनपद के तल्चर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। कॉल डिटेल के आधार पर वो देवरिया पहुंचे। विकास मणि के घर पहुंचे तो अपनी मां को देखा। इसी बीच विकास के परिजनों ने इनकी पिटाई की। इस पर वे कोतवाली थाने पहुंच गए और स्थानीय पुलिस को पुरी बात बताई। कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला व विकास मणि को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+