Deoria : नए भारत के निर्माण का सभी लें संकल्प- कृषि मंत्री

पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।सरकार इसे भव्य रुप प्रदान करने में लगी है।इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने देवरिया में आयोजित तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया।

देवरिया,5अगस्त: पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।सरकार इसे भव्य रुप प्रदान करने में लगी है।इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने देवरिया में आयोजित तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। शुक्रवार को नवतप्पी इंटर कॉलेज रामपुर गढ़ के छात्र -छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली।कृषि मंत्री ने आमजन से देशहित के संकल्प के साथ आगे आने की अपील की।तिरंगा यात्रा विद्यालय प्रांगण से निकल कर रामपुर खास गांव के दलित बस्ती होते हुए मुख्य सड़क से होकर गांव घूमकर पुन: विद्यालय पर आकर खत्म हुई।

sury pratap

तिरंगा यात्रा के दौरान आमजन को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि अमृत महोत्सव का पर्व देश के लिए शहीद होने वाले उन वीरों को समर्पित है जिन्होंने हमें आजादी दी।हम सभी को वीर सपूतों के संकल्पों को याद रखना चाहिए।उनके बलिदान को याद रखना चाहिए। हमें उनके संकल्पों को याद रखते हुए नए भारत का निर्माण करने के लिए निरंतर प्रयत्नशीन रहना चाहिए। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है। देश का चतुर्दिक विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं।शहीदों के परिजनों का सम्मान हो रहा है।देशभक्ति की भावना का विकास हो रहा है।

हर घर जरुर फहरायें तिरंगा
कृषि मंत्री ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी आजादी के अमृत महोत्सव में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें पूरे देश में शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा रही है।उनके सम्मान में हर घर पर तिरंगा लहराया जाएगा।आप सभी जरुर इस कार्य में अपनी हिस्सेदारी लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+