'अखिलेश यादव से नहीं चाहता हूं मिलना', जानिए सत्य प्रकाश दुबे के बेटे देवेश क्यों कही ऐसी बात
Akhilesh Yadav News Deoria: देवरिया हत्याकांड में परिवार के पांच सदस्यों को खोने वाले सत्य प्रकाश दुबे के बेटे देवेश ने सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव से मिलने से इंकार कर दिया है। सपा सुप्रीमो आज देवरिया के फतेहपुर गांव पहुंचे है।अखिलेश यादव ने सत्य प्रकाश दुबे के बेटे से भी मिलने की बात कही थी।
देवेश ने लगाए यह आरोप
सत्य प्रकाश दुबे के बेटे देवेश ने सपा सुप्रीमों पर कई आरोप लगाते हुए उनसे न मिलने की बात की है। उसने कहा है कि उसने कहा है कि सपा सरकार में ही उसकी जमीन फर्जी बैनामा हुई है। फर्जी कब्जा हुआ। मानसिक रुप से कमजोर उसके चाचा की जमीन हड़प ली गयी। इसलिए मैं अखिलेश यादव से नहीं मिलना चाहूंगा ।

अखिलेश यादव देवरिया के फतेहपुर गांव पहुंच गए हैं। देवरिया में दो परिवार के छह लोगों की हत्या हुई थी। इन्हीं के परिवार से मिलने पहुंचे हैं। गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद अखिलेश कार से फतेहपुर गांव पहुंचे।
देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में 2 अक्तूबर को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई थी। इससे गुस्साएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और उसकी तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी थी, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications