Deoria News: बहन के देवर ने साली के साथ कर दिया कुछ ऐसा, परिजनों के पैरों तले खिसकी जमीन

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां रिश्ते में जीजा लगने वाले युवक ने साली के साथ दुष्कर्म किया। वह पिछले सात साल से दुष्कर्म कर रहा है। शादी करने से मना करने पर किशोरी के परिजनों ने युवक के खिलाफ एसपी संकल्प शर्मा को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक, देवरिया जिले में भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती का उसके जीजा का भाई पिछले सात साल से शादी का झांसा देकर शोषण कर रहा है। भटनी थाना क्षेत्र की एक युवती (23) ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी बड़ी बहन की शादी खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में वर्ष 2015 में हुई है। जीजा का छोटा भाई लगातार गांव आता था। इसी दौरान (जब युवती की उम्र 16 साल थी) शादी का झांसा देकर जीजा के भाई ने संबंध बना लिए। युवती का आरोप है कि सात साल तक वह शारीरिक शोषण करता रहा। इसके बाद भी शादी के लिए तैयार न होने पर परिजनों को पूरी जानकारी दी।

deoria

पहले तो युवक के परिजन विवाह करने के लिए तैयार थे। लेकिन जब युवक की नौकरी बीएसएफ में हवलदार पद पर लग गई तो परिजन शादी से पलट गए। इसके बाद युवक की शादी कहीं और तय कर दी गयी। इसका पता जब युवती के परिजनों को लगा तब वे युवक के घर पहुंचे। लेकिन वहां से उन्हें भगा दिया गया। इसके बाद युवती के परिजनों ने पूरे प्रकरण की शिकायत एसपी संकल्प शर्मा से की।

एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी व उसके पांच परिजनों पर दुष्कर्म, पास्को एक्ट, साजिश रचने, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। एसओ उदय शंकर कुशवाहा ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+