देवरिया: ऑपरेशन के बाद महिला के पेट में तौलिया भूलकर डॉक्टर ने लगा दिए टांके और फिर...

देवरिया। खबर उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से है। यहां डॉक्टर बड़ी लापरवाही सामने आई है। आरोप है कि डॉक्टर ने ऑपरेशन के दौरान महिला मरीज के पेट में तौलिया छोड़ दिया। इस दौरान महिला की हालत बिगड़ने लगी तो भी वहीं डॉक्टर उसका इलाज करती रही। जब उसके इलाज से फायदा होता नहीं दिखा तो महिला के परिजनों से उसे गोरखपुर में दिखाया। डॉक्टरों ने महिला का फिर से ऑपरेशन किया और पेट में से तौलिया निकाला। इस लापरवाही से हुए संक्रमण के चलते महिला की हालत अभी भी गंभीर बनी है।

Deoria News: doctor forgot the towel in the womans stomach during the operation

ये मामला देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, महुआडीह थाना क्षेत्र निवासी हरिहर गिरी की पत्नी रेखा को पिछले साल अगस्त माह में डिलिवरी होने वाली थी। इस दौरान उन्होंने गौरी बाजार चौराहे पर स्थित दिनेशा हॉस्पिटल में पत्नी को भर्ती कराया। दिनेशा हॉस्पिटल की डॉक्टर संगीता सिंह ने रेखा का सिजेरियन ऑपरेशन किया। रेखा के मुताबिक, ऑपरेशन के बाद उसे पेट दर्द और उल्टी होनी शुरू हो गई। तबीयत खराब होने पर डॉ. संगीता एनीमिया और गैस की बीमारी बताकर उसका इलाज करती रहीं।

रेखा की हालत में जब कोई फायदा नहीं हुआ तो नवंबर में डॉक्टर संगीता सिंह ने उसे हार्निया की बीमारी बताई। साथ ही कहीं और इलाज कराने की सलाह दी। 8 नवंबर को रेखा गोरखपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचीं और 28 नवंबर तक वहां इलाज कराया। मगर सुधार नहीं हुआ। रेखा के पति हरिहर के मुताबिक, इस दौरान उसने लखनऊ में भी अपनी पत्नी का इलाज कराया। बीते 29 जनवरी को हालत बिगड़ने पर रेखा गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हुई। यहां डॉक्टर ने 2 फरवरी को उसका फिर से ऑपरेशन किया और पेट से तौलिया निकाला।

जांच के लिए डीएम ने गठित की कमिटी
ऑपरेशन के दौरान हुई लापरवाही से उसके पेट में पूरी तरह संक्रमण फैल गया था। जिसके चलते उसके शरीर के कई अंग काटकर बाहर निकालना पड़ा। अभी उसके पेट का संक्रमण पूरी तरह ठीक नहीं हुआ है और उसकी हालत गंभीर बनी है। वहीं, अब पीड़िता के परिजनों ने इस बात की शिकायत डीएम से की है। डीएम ने मामले की जांच के लिए एक कमिटी गठित कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+