देवरिया हत्याकांड: 'बाबा का बुलडोजर' चलेगा या नहीं? जानिए क्या है प्रशासन की तैयारी
Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया के रुद्रपुर क्षेत्र के फतेहपुर गांव में हुई एक ही परिवार की हत्या मामले में पुलिस व प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है। गांव का माहौल गर्म हैं। बुलडोजर चलेगा या नहीं इस बात को लेकर सभी असमंजस में हैं। आइए बुलडोजर चलाने को लेकर प्रशासन की तैयारी के बारे में जानते हैं।
प्रशासन व पुलिस के अधिकारी आरोपियों के बने अवैध मकान को गिराने की सभी कानूनी प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। इसमें आने वाली एक- एक समस्या का समाधान प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। कहीं से कोई चूक न हो, इसकी पूरी तैयारी के साथ अफसर फूंक-फूंककर कदम रख रहे हैं। सोमवार को भारी विरोध के बीच सभी संपत्तियों की दोबारा पैमाइश कराई गई। इसमें प्रेम व अन्य चार आरोपियों का सरकारी जमीन पर कब्जा निकल कर सामने आया है।

Gorakhpur News: योगी सरकार की खास पहल पर गोरखपुर के इन रुटों पर दौडेंगी बसें
सोमवार की देर शाम आरोपियों की बेदखली का आदेश भी हो गया। तय है कि आरोपियों की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलेगा। मंगलवार को प्रेम चंद यादव के पक्ष के अधिवक्ता ने आपत्ति लगाई है। इसके बाद तहसीलदार कोर्ट में फैसला सुरक्षित कर लिया गया है। बुधवार यानी आज इस पर फैसला सुनाए जाने की संभावना है।
दो अक्तूबर को सामूहिक हत्याकांड हुआ। अगले दिन तीन अक्तूबर को फतेहपुर गांव के अभयपुर की सरकारी जमीनों की नापी का डीएम ने आदेश दिया। गांव में जरीब गिरी और नापी हुई। तीन अक्तूबर को गांव से कुछ दूरी पर बुलडोजर खड़ा कर दिया गया। इसके बाद प्रेम और उसके साथियों के घर धारा-67 के तहत नोटिस चस्पा किया गया।












Click it and Unblock the Notifications