Deoria Hatyakand: परिवार के पांच सदस्यों को खोने के बाद 'देवेश ने लिया यह संकल्प', प्रेमचंद को लेकर कही यह बात

Deoria News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के देवरिया के रुद्रपुर के फतेहपुर गांव में हुई हत्याकांड में परिवार के पांच सदस्यों को खोने के बाद सत्य प्रकाश दुबे के बेटे देवेश ने प्रेमचंद यादव को लेकर कुछ संकल्प लिया है। उसने कहा है कि वह प्रेमचंद यादव का घर गिराए जाने के बाद ही पिता का ब्रम्हभोज करेगा। वह अब तक की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है और आरोपियों के एनकांउटर की मांग सीएम योगी से की है।

देवरिया हत्याकांड में तहसीलदार कोर्ट ने बेदखली का आदेश दे दिया है। प्रेमचंद यादव के साथ ही दो अन्य के खिलाफ भी बेदखली का आदेश है। कोर्ट का आदेश आने के बाद देवेश फफक कर रोेने लगा। उसने बताया कि प्रशासन की कार्रवाई से मैं अभी संतुष्ट नहीं हूं। परिवार के लोगों को मारने वालों का एनकांउटर होना चाहिए। तहसीलदार कोर्ट ने आरोपियों के घर गिराने का आदेश दिया है। इनका घर गिराये जाने के बाद ही मैं पिता का ब्रम्हभोज करुंगा।

deoria

देवेश के परिवार के पांच लोगों की हत्या 2 अक्टूबर को की गयी थी। देवेश के पिता सत्य प्रकाश दुबे, मां, दो बहनों व एक भाई का ब्रम्हभोज 13 अक्टूबर को है। देवेश ने फतेहपुर के लेहडा टोले से ब्रम्हभोज करने की अनुमति डीएम से मांगी हैं। उसने इसमें आने 70 लोगों की संख्या के लिए अनुमति मांगी है। इसके साथ ही वाहनों की भी अनुमति मांगी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+