बकरीद से पहले चोरी हो गया था देवरिया की मुफीजा बेगम का बकरा, DM ने दिलवाया दूसरा

देवरिया, 10 जुलाई: उत्तर प्रदेश के देवरिया में रहने वाली मुफीजा बेगम बकरीद पर कुर्बानी के लिए बकरे को लेकर आई थीं। 16 दिन पहले बकरे को बाइक सवार बदमाश चुराकर ले गए। मुफीजा ने रामपुर कारखाना पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन बकरे का कुछ पता नहीं चला। मुफीजा डीएम के पास पहुंची और फफक कर रो पड़ीं। उन्होंने डीएम से बकरा बरामद करने की गुहार लगाई तो डीएम के पुलिस को बकरा खोजने के निर्देश दिए। इसके बाद भी पुलिस बकरा नहीं खोज पाई। इसके बाद डीएम ने त्योहार को देखते हुए बकरा खरीदने के लिए मुफीजा को खुद रुपए दिए, जिसके बाद मुफीजा ने बकरा खरीदा और उसकी कुर्बानी देकर बकरीद मनाई।

22 जून को चोरी हो गया था बकरा

22 जून को चोरी हो गया था बकरा

मुफ़ीजा बेगम रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र में रहती हैं। वह बकरीद के लिए बकरा खरीदकर पाल पोस रही थीं। 22 जून की शाम करीब पांच बजे वह बकरे को मेन गेट के चैनल में बांधकर अंदर कुछ काम से चली गईं। बाहर आईं तो बकरा गायब था। काफी खोजबीन की, लेकिन बकरा नहीं मिला। गांव के कुछ लोगों ने उन्हें बताया कि बाइक सवार दो चोर बकरा चुराकर रामपुर कारखाना की तरफ भागे हैं।

डीएम के पास पहुंचकर बताई थी अपनी परेशानी

डीएम के पास पहुंचकर बताई थी अपनी परेशानी

मुफीजा ने रामपुर कारखाना थाने में मामले की तहरीर दी। पुलिस बकरे को ढूंढती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। बकरीद नजदीक आने के चलते कुर्बानी को लेकर परेशान थीं। वह डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के पास पहुंची और अपनी परेशानी बताई। महिला ने रोते हुए डीएम को बताया कि बकरीद के दिन अल्लाह ताला की शान में कुर्बानी के लिए उन्होंने बकरे को पाला था, लेकिन चोर चुरा ले गए। अब वह कैसे कुर्बानी देंगी।

डीएम ने करवाया बकरे का इंतजाम, मुफीजा ने भी मनाया त्योहार

डीएम ने करवाया बकरे का इंतजाम, मुफीजा ने भी मनाया त्योहार


डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह पहले तो मुफीजा की बात सुनकर मुस्कुराए फिर बकरे का इंतजाम करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद डीएम ने महिला को बकरा खरीदने के लिए 15 हजार रुपए दिए। महिला अमन गेट से बकरा खरीदकर घर ले गईं। आज बकरीद के मौके पर मुफीजा ने बकरे की कुर्बानी देकर त्योहार मनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+