देवरिया: ससुराल जाते वक्त दुल्हन ने रुकवाई कार और प्रेमी संग हो गई फरार, दूल्हा करता रहा इंतजार

देवरिया: ससुराल जाते वक्त दुल्हन ने रुकवाई कार और प्रेमी संग हो गई फरार, दूल्हा करता रहा इंतजार

देवरिया, 10 जुलाई: खबर उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से है। यहां मायके से विदा होकर एक दुल्हन अपनी ससुराल जा रही थी। अचानक दुल्हन ने बीच रास्ते में कार रुकवाई और अपने प्रेमी के संग फरार हो गई। दूल्हा गाड़ी में बैठकर अपनी दुल्हन का इंतजार करता रह गया, लेकिन वो वापस लौटकर नहीं आई। वहीं, फिल्मी स्टाइल में हुई इस घटना को लेकर इलाके में लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।

Deoria: bride going to the in-laws house escape with the lover

ये मामला देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, थाना क्षेत्र निवासी युवक की शादी भटनी इलाके की एक युवती से तय हुई थी। दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद इलाके के ही एक मंदिर में सोमवार को शादी के लिए दोनों पक्ष के लोग एकत्र हुए। वधु पक्ष के लोगों ने वर पक्ष के लोगों का आदर सत्कार किया किया और हिन्दू रीति-रिवाज से शादी संपन्न हुई। शादी संपन्न होने के बाद दूल्हा अपनी नवविवाहिता पत्नी के साथ अपने गंतव्य की तरफ जाने लगा।

दुल्हन ने बीच रास्ते में अचानक से कार रुकवाई और किसी कार्य वश जाने की बात कह कर चली गई। दूल्हा गाड़ी में बैठकर इंतजार करता रहा, लेकिन काफी देर बाद भी दुल्हन वापस नहीं लौटी। दुल्हन के वापस ना आने पर बराती ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। बाद में पता चला कि वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। इसकी जानकारी होने पर बराती और घराती पक्ष के लोगों के होश उड़ गए। बहुत देर तक पंचायत होने के बाद दूल्हा बरातियों के संग बिना दुल्हन घर लौट गया।

फिल्मी स्टाइल में हुई यह वारदात क्षेत्र में सबकी जुबान पर है। लोगों का कहना है कि सात जन्मों का वादा सात मिनट भी नहीं चला। इस बाबत एसओ भटनी श्यामसुंदर तिवारी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+